{"_id":"68480ff21412bf95260f6494","slug":"shivam-had-gone-for-a-holiday-an-accident-happened-on-way-also-go-to-nainital-for-darshan-of-neem-karauli-baba-2025-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: छुट्टियां मनाने निकले थे शिवम... रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, नैनीताल के बाद यहां जाने का था प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छुट्टियां मनाने निकले थे शिवम... रास्ते में हो गया दर्दनाक हादसा, नैनीताल के बाद यहां जाने का था प्लान
Tue, 10 Jun 2025 05:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:17 PM IST
सार
शाहजहांपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिवम पांडेय परिवार के साथ निकले थे। उनका नैनीताल के बाद नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए भी जाने का प्लान था लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
shahjahanpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिवम पांडेय परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने परिजनों के साथ रविवार रात में नैनीताल के लिए निकले थे, इससे पहले रास्ते में हादसा हो गया। गोरखपुर में उनके परिजनों ने बताया कि वे नैनीताल से नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए भी जाने वाले थे।
हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की हुई थी मौत
- फोटो : अमर उजाला
कार को ड्राइवर अंगद गोंड चला रहा था। दूसरे वाहन से शिवम की मां, उनका भाई शिवांग पांडेय, शिवांग की पत्नी व गांव निवासी युवक कुंवर अमृतेश पांडेय थे। शिवम ने नैनीताल घूमने के बाद वहां से नीम करौली बाबा का दर्शन घर लौटने की योजना बनाई थी। शिवम का वाहन आगे-आगे चल रहा था।
हादसे में कार के परखच्चे उड़े
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार शिवम, बहन व शिवम के पुत्र की मौत हो गई। शिवम की पत्नी की हालत चिंताजनक है। वह कोमा में हैं। घटना में घायल शिवम की बहन श्वेता के बेटे शिवांश और ड्राइवर अंगद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पहुंचा शिवम का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक माह पहले शिवम ने बेटे का धूमधाम से मनाया था जन्मदिन
एक माह पहले शिवम पांडेय ने बेटे माधवन का धूमधाम से जन्मदिन से मनाया था। शहर के विजय चौराहे के समीप शिवम पांडेय अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को वहां पहुंचने पर गेट पर वाहनों को किनारे खड़ा करवा रहे एक युवक ने बताया कि भैया घर पर नहीं हैं। उसे जब शिवम के सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली तो वह सन्न रह गया। उसने बताया कि देर शाम तक वह घर ही थे। कब निकले, इसकी जानकारी नहीं है।

श्वेता द्विवेदी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार जाने का भी था प्रोग्राम
शिवम पांडेय के परिजनों ने बताया कि शिवम की खोराबार थाने के मालवीय नगर निवासी बहन श्वेता हैं। वह पति डॉ. नीरज द्विवेदी के साथ अपने मायके में आई थीं। इसी दौरान नैनीताल जाने का प्लान बना। नैनीताल जाने के लिए दो वाहनों से शिवम का परिवार रविवार की भोर में निकला था। परिजनों ने बताया कि नैनीताल जाने के बाद हरिद्वार जाने का भी प्रोग्राम था।