पाकिस्तान से तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर अपना पराक्रम दिखाया। आसमान का सीना चीरते हुए राफेल, सुखोई-30, जगुआर, मिग-29 और सुपर हरक्यूलिस विमानों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर जलालाबाद के पीरू गांव के पास बनी हवाई पट्टी को चूमा। इसी के साथ भारतीय वायुसेना के इतिहास में गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया। अब भारत भी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराने वाले देशों के क्लब में शामिल हो गया है।
{"_id":"6815a1f8d4ffaa978403b875","slug":"indian-air-force-created-record-night-landing-of-fighter-jets-on-ganga-expressway-in-shahjahanpur-2025-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायुसेना ने रचा कीर्तिमान: गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग, देश में पहली बार हुआ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना ने रचा कीर्तिमान: गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग, देश में पहली बार हुआ ऐसा
Sat, 03 May 2025 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 11:48 AM IST
सार
Ganga Expressway fighter jets: शाहजहांपुर के जलालाबाद में वायुसेना ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर दिन में अपनी शक्ति प्रदर्शन किया। रात में एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिग कराकर नया कीर्तिमान रच दिया। देश में पहली बार किसी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग हुई है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे वायुसेना के विमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरा हरक्यूलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिन में दिखाई ताकत, रात में रचा कीर्तिमान
दोपहर 12:40 बजे शुरू हुआ एयर शो करीब 2:30 बजे तक चलता रहा। शुरुआत सैन्य परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग से हुई। इसके बाद सी-130 जे हरक्यूलिस विमान नीचे उतरा। फिर जगुआर, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, राफेल के दो-दो विमान गर्जना करते हुए गुजरे। इस दौरान हजारों क्षेत्रवासी दूर से ही वायुसेना का शौर्य प्रदर्शन देखते रहे।

गंगा एक्सप्रेसवे पर उड़ान भरते लड़ाकू विमान
- फोटो : अमर उजाला
रात नौ बजे से लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग शुरू हुई। रात दस बजे तक विभिन्न लड़ाकू विमान एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग और टेकऑफ करते रहे। इस दौरान शाम सात से रात दस बजे तक कटरा-जलालाबाद हाईवे को वाहनों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़ाकू विमान ने किया टच डाउन
- फोटो : अमर उजाला
आपात स्थिति में मददगार होगी वैकल्पिक हवाई पट्टी
देश में पहली बार किसी एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर रात में लड़ाकू विमान उतरे। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि युद्ध की स्थिति में अगर दुश्मन देश बमबारी कर एयरबेस की हवाई पट्टी को नष्ट कर दे तो विकल्प के रूप में एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जा सके। आपात स्थिति में तत्काल सैन्य कार्रवाई के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। हाईवे को सफर के साथ ही देश की सुरक्षा में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

उड़ान भरता लड़ाकू विमान
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे चला एयर शो
- 12:41 बजे सैन्य परिवहन विमान एएन-32 आकाश में नजर आया। पांच मिनट बाद विमान नीचे उतरा। इसके बाद 1:08 बजे विमान ने टेकऑफ किया।
- 1:29 बजे सी-130 जे हरक्यूलिस विमान नीचे उतरा और फिर उड़ान भरी।
- 1:41 बजे फाइटर प्लेन जगुआर ने हवाई पट्टी को छूते हुए वापस उड़ान भरी।
- 5-5 मिनट के अंतराल पर सुखोई-30, मिग-29 और राफेल लड़ाकू विमान उड़ान भरते रहे।
- 2:15 बजे एमआई-17 वी-5 हेलिकॉप्टर से सेना के जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरे।
- 2:30 बजे एयर शो का समापन हुआ।