फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Deadly terrorist plot foiled in Handwara hideout destroyed.

आतंकियों के मंसूबों पर फिरा पानी: जमीन के नीचे छिपा था हथियारखाना, AK-47 समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Wed, 07 Oct 2026 06:46 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, हंदवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, हंदवाड़ा Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 07 Oct 2026 06:46 PM IST
सार

हंदवाड़ा के नागदानार जंगल में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के भूमिगत ठिकाने का भंडाफोड़ कर AK-47, 1,132 कारतूस, ग्रेनेड, मैगजीन और साइलेंसर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

विज्ञापन
Deadly terrorist plot foiled in Handwara hideout destroyed.
भूमिगत ठिकाने का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकियों के एक बड़े षड्यंत्र को विफल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकियों ने नागदानार के जंगल में हथियार छिपा रखे थे। सुरक्षाबलों ने बुधवार को समय रहते इस ठिकाने को खोज निकाला। इस ठिकाने में आतंकियों ने 1132 कारतूस और साइलेंसर भी छिपा रखा था।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस, सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन को नागदानार के घने जंगल में संदिग्ध गतिविधियों और आतंकियों के ठिकाने के पुख्ता इनपुट मिले थे। इसके आधार पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी कर एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक भूमिगत गुफा जैसी संरचना मिली। गहन जांच की गई तो ठिकाने से एक एके-47 राइफल व इसके 857 कारतूस, तीन हैंड ग्रेनेड, पीका गन के 192 कारतूस, असाल्ट राइफल की आठ मैगजीन, एक साइलेंसर, पिस्तौल के 83 कारतूस समेत काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि बरामद हथियार और गोला-बारूद काफी समय से इस ठिकाने में छिपाकर रखा गया था। इसका इस्तेमाल कश्मीर में शांति भंग करने या सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता था। ठिकाने को पूरी तरह नष्ट करने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे जंगल क्षेत्र में अतिरिक्त बलों के साथ सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है।इस संबंध में हंदवाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं कि यह ठिकाना किस आतंकी संगठन से जुड़ा था और इसके पीछे किन मददगारों का हाथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed