फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahjahanpur: तनाव के बीच वायुसेना का दिखा पराक्रम, पहली बार लड़ाकू विमानों ने एक्सप्रेसवे पर की नाइट लैंडिंग

Fri, 02 May 2025 09:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 May 2025 09:36 PM IST
सार

देश में पहली बार किसी भी एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर रात में लड़ाकू विमान उतरे। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि युद्ध की स्थिति में अगर दुश्मन देश बमबारी कर एयरबेस की हवाई पट्टी को नष्ट कर दे तो विकल्प के रूप में एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन
Air Force displayed its prowess on Ganga Expressway in Shahjahanpur
लड़ाकू विमानों की कराई गई नाइट लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान से तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर अपना पराक्रम दिखाया। आसमान का सीना चीरते हुए राफेल, सुखोई-30, जगुआर, मिग-29, मिराज-200 और सुपर हरक्यूलिस विमानों ने जैसे ही गंगा एक्सप्रेसवे पर जलालाबाद के पीरू गांव के पास बनी हवाई पट्टी को चूमा, भारतीय वायुसेना के इतिहास में गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया। अब भारत भी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराने वाले चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है।



हवाई पट्टी पर 40 मिनट चला लड़ाकू विमानों का अभ्यास
शुक्रवार रात गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों ने करीब 40 मिनट तक अभ्यास किया। लड़ाकू विमान हवाई पट्टी को छूते हुए निकले। इस दौरान पूरे एक्सप्रेसवे के साथ ही आसपास के गांवों में भी बिजली आपूर्ति बंद रही। दिन में अभ्यास के बाद शाम सात से रात दस बजे तक लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराई जानी थी। समय में परिवर्तन किया गया और रात करीब 09:25 पर अभ्यास शुरू किया। एक के बाद एक लड़ाकू विमान उड़ान भरकर हवाई पट्टी के थोड़ा ऊपर से होते हुए गुजरने शुरू हुए। हर दो-तीन मिनट में एक लड़ाकू विमान उड़ान भरता रहा। रात 10:05 मिनट पर एमआई-17 हेलिकॉप्टर गड़गड़ाना शुरू हुआ। हेलिकॉप्टर की उड़ान के साथ नाइट लैंडिंग का अभ्यास पूरा हुआ। इस दौरान पूरे इलाके की बिजली बंद रखी गई। अभ्यास के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। रात में भी वायुसेना के विमानों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग खेत और सड़क पर मौजूद नजर आए।

दिन में एक घंटे विलंब से शुरू हुआ एयर शो

Air Force displayed its prowess on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों ने की लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11:30 बजे प्रस्तावित एयर शो खराब मौसम के कारण करीब एक घंटे विलंब से शुरू हुआ। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लड़ाकू विमानों की गर्जना ने वहां मौजूद लोगों के दिलों में रोमांच पैदा कर दिया। बरेली के त्रिशूल एयरबेस से उड़ान भरने के बाद वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टर गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर टच एंड गो करते रहे। एमआई-17 वी-5 हेलिकॉप्टर से जवानों ने रस्सी के सहारे नीचे उतरने का अभ्यास किया।

Air Force displayed its prowess on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों ने की लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला

दिन में दिखाया शौर्य, रात में रचा कीर्तिमान
दोपहर 12:40 बजे शुरू हुआ एयर शो करीब 2:30 बजे तक चलता रहा। शुरुआत सैन्य परिवहन विमान एएन-32 की लैंडिंग से हुई। इसके बाद सी-130 जे हरक्यूलिस विमान नीचे उतरा। फिर जगुआर, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, राफेल के दो-दो विमान गर्जना करते हुए गुजरे। इस दौरान हजारों क्षेत्रवासी दूर से ही वायुसेना का शौर्य प्रदर्शन देखते रहे। फिर रात आठ बजे से विमानों की नाइट लैंडिंग शुरू हुई। रात दस बजे तक विभिन्न लड़ाकू विमान एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग और टेकऑफ करते रहे। इस दौरान शाम सात से रात दस बजे तक कटरा-जलालाबाद हाईवे को वाहनों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Air Force displayed its prowess on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों ने की लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला

आपात स्थिति में मददगार होगी वैकल्पिक हवाई पट्टी
देश में पहली बार किसी भी एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर रात में लड़ाकू विमान उतरे। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि युद्ध की स्थिति में अगर दुश्मन देश बमबारी कर एयरबेस की हवाई पट्टी को नष्ट कर दे तो विकल्प के रूप में एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जा सके। आपात स्थिति में तत्काल सैन्य कार्रवाई के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। हाईवे को सफर के साथ ही देश की सुरक्षा में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Air Force displayed its prowess on Ganga Expressway in Shahjahanpur
गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों ने की लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला

सुखोई-30 की कलाबाजियों ने किया रोमांचित, छह बार चूमी हवाई पट्टी
दो सुखोई-30 विमानों ने छह बार हवाई पट्टी को चूमा। साथ ही काफी कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाकर लोगों के दिल को रोमांच से भर दिया। दो राफेल विमानों ने भी हवाई पट्टी पर टच डाउन किया। परिवहन विमान सुपर हरक्यूलिस ने भी दो बार एक्सप्रेसवे को छुआ। मिग-29 व जगुआर ने भी दो-दो बार टच डाउन किया।

यह भी पढ़ें- बीवी की आपबीती: सात साल पहले निकाह, शौहर के जेठ की साली से थे संबंध, 25 अप्रैल को जो हुआ उससे टूट गई शहनाज

संबंधित वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed