बीवी की आपबीती: सात साल पहले निकाह, शौहर के जेठ की साली से थे संबंध, 25 अप्रैल को जो हुआ उससे टूट गई शहनाज
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। साथ ही अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी महिला को उसके पति ने प्रेमिका से निकाह करने के लिए बिना तलाक दिए घर से निकाल दिया। विरोध करने पर आरोपी पति व अन्य ससुराल वालों ने पीड़िता पर जानलेवा हमला किया और गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। वहीं अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी शहनाज ने बीते दिनों एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि उनका निकाह वर्ष 2018 में फैसलाबाद निवासी नासिर के साथ हुआ था। शादी के बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि उनके पति का जेठ कय्यूम अहमद की साली सना निवासी दिल्ली के साथ निकाह के पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है।
जिसका पीड़िता ने विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन, आरोपी पति, जेठ और जेठानी पीड़िता के विरोध करने पर उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि गत 25 अप्रैल को पति की प्रेमिका सना उनके घर आई थी। जिसके बाद पति नासिर ने पीड़िता से कहा कि वह घर से निकल जाए, अब वह सना के साथ निकाह कर यहीं रखेगा।
जिस पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी पति, जेठ कय्यूम और अल्ताफ, जेठानी सुमायला और सना ने पीड़िता की पिटाई कर दी। साथ ही गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया।
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। साथ ही अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढे़ें- गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे ने दो बहनों को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया, अस्पताल में तीनों भर्ती