फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा की ऐतिहासिक जीत: रामवीर ने सपा के गढ़ में लगाई सेंध, कुंदरकी में रिजवान को हराया, तीसरी बार हुआ मुकाबला

Sat, 23 Nov 2024 05:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 05:11 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा के मोहम्मद रिजवान को कुंदरकी सीट पर हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह रामवीर और रिजवान के बीच तीसरा मुकाबला था, जिसमें पहली बार भाजपा को सफलता मिली। मूंढापांडे निवासी रामवीर सिंह ने 1993 से भाजपा में सक्रिय रहते हुए जिला महामंत्री की भूमिका निभाई। अब वह कुंदरकी के विधायक बन चुके हैं। इसके अलावा वह सीएम योगी के करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन
BJP historic victory: Ramveer made inroads into SP stronghold, defeated Rizwan in Kundarki
कुंदरकी सीट से भाजपा के रामवीर सिंह विजयी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा के प्रत्याशी और गढ़ कहे जाने वाले कुंदरकी में मोहम्मद रिजवान को हराकर नया इतिहास रच दिया है। यह तीसरी बार था जब रामवीर सिंह ने रिजवान के बीच मुकाबला हुआ। पहली बार भाजपा को यहां से जीत मिली।



यह जीत रामवीर सिंह के लिए एक अहम राजनीतिक मील का पत्थर है बल्कि भाजपा के लिए भी कई मायनों में ऐतिहासिक है। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को 144742  वोटों से हराया। भाजपा को 170303 वोट जबकि रिजवान को 25,561 वोट मिले।

BJP historic victory: Ramveer made inroads into SP stronghold, defeated Rizwan in Kundarki
भाजपा प्रत्याशी समर्थकों से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मूंढापांडे के दाैलारी निवासी रामवीर सिंह ने 1993 में भाजपा से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। पार्टी में उन्होंने जिला महामंत्री की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। सीएम योगी के करीबियों में उनकी गिनती होती है। 2007 में रामवीर सिंह देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी उस्मानुल हक को 49,194 मत और भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 46,034 मत मिले थे। रामवीर सिंह लगभग तीन हजार मतों से चुनाव हार गए थे।

BJP historic victory: Ramveer made inroads into SP stronghold, defeated Rizwan in Kundarki
Kundarki by election - फोटो : संवाद

2012 में भाजपा ने रामवीर सिंह को कुंदरकी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला सपा प्रत्याशी रिजवान से था। इस चुनाव में सपा को 81,302 और भाजपा को 64,101 मत मिले थे और रामवीर सिंह को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था।  2017 में भाजपा ने रामवीर सिंह पर फिर भरोसा जताया और उन्हें कुंदरकी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP historic victory: Ramveer made inroads into SP stronghold, defeated Rizwan in Kundarki
रामवीर सिंह भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी रिजवान से हुआ। रिजवान को 1,10,561 मत और भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 99,740 वोट मिले थे। इस प्रकार रामवीर सिंह 10821 मत से दोबारा मोहम्मद रिजवान से चुनाव हार गए। हालांकि, भाजपा ने 2022 में कमल प्रजापति को चुनावी मैदान में उतारा, लेकिन प्रत्याशी बदलने के बाद भी परिणाम नहीं बदला और भाजपा प्रत्याशी को सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क से 42,998 मतों से चुनाव में हार मिली।

विज्ञापन
BJP historic victory: Ramveer made inroads into SP stronghold, defeated Rizwan in Kundarki
पहले चरण की गिनती के बाद का आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला

ब्लाॅक प्रमुख रह चुकी हैं रामवीर की पत्नी 

भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह के पिता शिवराज सिंह मूंढापांडे सहकारी समिति के सभापति रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई जसवीर सिंह 35 साल तक गांव दौलारी के ग्राम प्रधान रह चुके हैं। दौलारी निवासी रामवीर सिंह ने एमए एलएलबी तक की पढ़ाई करने के बाद 1993 में भाजपा का दामन थामा। 1999 में किसान मोर्चा के महामंत्री रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed