फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल की सुरक्षा और कड़ी: हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में जल्द शुरू होंगी चौकियां, हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट

Sat, 07 Jun 2025 11:31 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

संभल में हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हिंदूपुरा खेड़ा, दीपा सराय चौक और खग्गूपुर में पुलिस चौकियों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। बवाल के दौरान इन इलाकों में पुलिस पर हमला हुआ था और यहां पहले कोई चेकपोस्ट नहीं था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ये क्षेत्र अतिसंवेदनशील हैं। 

विज्ञापन
Security tightened in Sambhal: Checkpoints to be set up soon in Hindupura Kheda and Deepa Sarai
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से सतर्क हुए पुलिस प्रशासन ने हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय चौक जैसे इलाके में भी पुलिस चौकी का निर्माण शुरू कराया है। तेजी से इन पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। जल्द ही यह दोनों पुलिस चौकियां संचालित होंगी। इससे एक ओर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस की निगरानी भी बढ़ जाएगी। 

Trending Videos
Security tightened in Sambhal: Checkpoints to be set up soon in Hindupura Kheda and Deepa Sarai
सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

बवाल के दौरान इन इलाके में पुलिस पर हमला कर दिया गया था। यह वह इलाका है जहां पुलिस का चेकपोस्ट भी नहीं होता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी जाने से बचते थे। दीपा सराय चौक में पालिका की जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है।

Security tightened in Sambhal: Checkpoints to be set up soon in Hindupura Kheda and Deepa Sarai
संभल पुलिस - फोटो : संवाद

लिंटर तक कार्य हो चुका है। इसी तरह हिंदूपुरा खेड़ा में लिंटर डाला गया है। लिंटर खुलने के बाद आगे का निर्माण कार्य कराया जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इन दोनों पुलिस चौकियों को तेजी से तैयार कराया जा रहा है। दोनों ही पुलिस चौकी अतिसंवेदनशील इलाके में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Security tightened in Sambhal: Checkpoints to be set up soon in Hindupura Kheda and Deepa Sarai
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

एसपी ने बताया कि यह वह इलाके हैं जहां पुलिस चेकपोस्ट भी नहीं हुआ करता था। कुछ समय पहले दीपा सराय चौक में जो पुलिस चेकपोस्ट बनाया था। उससे निगरानी सही नहीं हो पा रही थी। इसके बाद ही पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Security tightened in Sambhal: Checkpoints to be set up soon in Hindupura Kheda and Deepa Sarai
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा हो सके और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। वहीं दूसरी ओर खग्गूपुर में भी पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। इस पुलिस चौकी से भी निगरानी बढ़ जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed