फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young couple found in the hayloft

Sambhal News: भूसे के कमरे में मिला प्रेमी युगल

Sat, 17 Oct 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 17 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Young couple found in the hayloft
सरायतरीन। मुरादाबाद जिले की मझोला पुलिस ने शुक्रवार को बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों को भूसे के कमरे से बरामद किया गया। दोनों बीते बुधवार को घर से भाग गए थे।
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने मझोला थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मझोला पुलिस बहजोई क्षेत्र के गांव पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही प्रेमी युगल पड़ोसी के घर के भूसे से भरे कमरे में छिप गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। प्रेमी युगल को देखने के लिए मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए मझोला थाने ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed