मुरादाबाद ईद-उल-अजहा के पवित्र मौके पर शनिवार को शहर की ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। सुबह से ही लोगों का हुजूम ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। कुर्बानी, त्याग और भक्ति के इस पर्व पर शहरवासियों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगीं।
Bakrid 2025: मुरादाबाद मंडल में जश्न का माहौल, मांगी अमन की दुआ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम... देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:04 AM IST
सार
मुरादाबाद में ईद-उल-अजहा पर शहर की ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। ईदगाह में सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो सात बजे तक मैदान में पूरी तरह भर गई। नायब इमाम मुफ्ती फहद अली ने नमाज पढ़ाई और खुतबे में कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन