फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा: ऐसी कार्रवाई होगी...उपद्रवी हमेशा याद रखेंगे, डीएम बोले- हर चेहरे की गंभीरता से कराई जा रही पहचान

Mon, 02 Dec 2024 11:43 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 11:43 AM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए उपद्रव में प्रशासन सख्त कदम उठाने की बात कह रहा है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने उपद्रवियों की पहचान कर नुकसान की भरपाई और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। सभी चेहरों की पहचान के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
Sambhal violence: Such action will taken, rioters will always be remembered, DM said – every face is identifie
संभल में बवाल - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए 24 नवंबर के उपद्रव को लेकर प्रशासन भी सख्त रूख अपनाएगा। जहां एक ओर सरकारी व गैरसरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जानी तय है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि उपद्रवियों ने आम लोगों का भी काफी नुकसान किया गया है। सरकारी संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई है। इस सभी नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।

Sambhal violence: Such action will taken, rioters will always be remembered, DM said – every face is identifie
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
आगे कहा कि उपद्रव करने वाले सभी चेहरे पहचान कराए जा रहे हैं। इन सभी उपद्रवियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि यह उपद्रवी याद रखेंगे और फिर कभी उपद्रव करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सकेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसलिए हर चेहरे की पहचान कराने की कार्रवाई को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिसके बाद सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।
Sambhal violence: Such action will taken, rioters will always be remembered, DM said – every face is identifie
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

साजिशकर्ताओं तक पहुंचना ही हमारी प्राथमिकता : कमिश्नर

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में साजिशकर्ता कौन है। इस सवाल का जवाब पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तलाश रहे हैं। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने रविवार को लोकनिर्माण विभाग के गेस्टहाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सिर्फ साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि बवाल के पीछे जो साजिशकर्ता हैं उनको बेनकाब किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal violence: Such action will taken, rioters will always be remembered, DM said – every face is identifie
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

उनके खिलाफ सबूत एकत्र किए जाएं। ताकि सख्त कार्रवाई फिर की जा सके। आगे कहा कि उपद्रवियों को तो गिरफ्तार किया ही जाएगा लेकिन उनके गिरफ्तार करने की हमें जल्दी नहीं है। हमारा प्रयास साजिशकर्ताओं तक पहुंचने का है। इसी बिंदु पर छानबीन जारी है। बताया कि बवाल के साजिशकर्ताओं तक पहुंचने से पूरी घटना की तस्वीर सामने आ जाएगी। इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
Sambhal violence: Such action will taken, rioters will always be remembered, DM said – every face is identifie
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

कमिश्नर ने बताया कि 24 नवंबर को हुए बवाल में 30 आरोपी ही गिरफ्तार हुए हैं। पहचान करने की कार्रवाई जारी है।  पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे लेकिन उससे पहले प्रक्रिया को पूरा किया जाना बाकी है। कमिश्नर ने कहा कि आम लोगों द्वारा भी उपद्रवियों की पहचान के लिए मदद की जा रही है लेकिन उसकी पड़ताल कर रहे हैं। जिससे कोई किसी को रंजिशन न फंसा दे। जो निर्दोष है उसको नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इसलिए पूरी एहतियात के साथ ही उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed