सहारनपुर में रिमांउट डिपो मैदान पर आयोजित जनसभा स्थल के पास तीन हेलीपैड बनाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ। प्रधानमंत्री सरसावा एयरबेस से काफिले के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचे।
पीएम मोदी दौरा: काफिले को देख भारत माता और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा शहर, देखें तस्वीरें
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
प्रधानमंत्री के काफिले के दौरान अंबाला, घंटाघर, देहरादून रोड पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। लोगों में प्रधानमंत्री को देखने के लिए काफी उत्साह रहा। ऐसे में भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म न हो इसके लिए योगी सरकार जरूरी : मोदी
सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शब्द बाणों से हर वर्ग को साधने की कोशिश की। उन्होंने तीन तलाक पर लाए गए कानून के जरिए मुस्लिम महिलाओं को साधने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मजलूम और पीड़ित महिला के साथ खड़ी है। कोई भी मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म न कर सके। इसके लिए योगी की सरकार बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ें यही भाजपा सरकार की मंशा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहन बेटियां हमारी साफ नीयत को समझती हैं। हमने मुस्लिम बहन बेटियों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई है। हमने तीन तलाक के लिए जो कानून बनाया है। उसने मुस्लिम बहनों को सुरक्षा का विश्वास दिया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर कानून आने के बाद मुस्लिम बहन और बेटियों को इंसाफ मिलने लगा है। जब मुस्लिम बेटियां एक और दो मिनट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने लगीं और भाजपा की सरकार की तारीफ करने लगीं। उनको सम्मान मिला तो वह भाजपा का गौरव गान करने लगीं। इससे खुद को मुस्लिमों का ठेकेदार समझने वालों की नींद हराम हो गई। उनके पेट में दर्द होने लगा कि उनकी बेटियां मोदी-मोदी करने लगी हैं।
उनको लगा कि मुस्लिम बहने मोदी के पक्ष में चली जाएंगी तो मुस्लिम बेटियों का राज आ जाएगा। इसलिए मुस्लिम बहन-बेटियों का हक और विकास रोकने के लिए वह नए-नए तरीके खोज रहे हैं। वह लोग मुस्लिम बहनों को बहला रहे हैं, ताकि फिर से मुस्लिम बेटियों को पीछे धकेला जा सके।