डॉक्टर के वेश में आदिल कितने खतरनाक मंसूबे पाल रहा था, इसकी भनक किसी को नहीं थी। लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद जैसे-जैसे एटीएस की जांच आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। फरीदाबाद में विस्फोटक पदार्थ और हथियारों का जखीरा मिलने के बाद अब एजेंसियों को शक है कि क्या आदिल पश्चिमी यूपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी में था।
UP: शादी-मां की बीमारी और आतंकी नेटवर्क, डॉ. आदिल केस में हैरान करने वाला खुलासा! पढ़िए-साथियों ने क्या बताया?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:08 PM IST
सार
डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद जांच में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सहारनपुर के फेमस अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर आदिल की शादी और मां की बीमारी को लेकर उसके साथियों ने बताया कि किसी को अंदाजा नहीं था कि वह आतंकी गतिविधियों से जुड़ा है। एटीएस अब उसके संपर्कों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन