फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saharanpur News: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल, मोहल्ले में पसरा मातम

Thu, 29 Dec 2022 08:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Dec 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Student Madhav Mittal died in an accident in Saharanpur and there is mourning in the family
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में श्री भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर गैस चैंबर के ढक्कन से टकराकर एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में एक्टिवा सवार छात्र की मौत हो गई। यहां पर गैस चैंबर के ढक्कन अव्यवस्थित रूप से लगाए गए हैं। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 



घटना कोतवाली मंडी क्षेत्र में तोता चौक और श्री भूतेश्वर मंदिर मार्ग के बीच हुई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप के शक्तिनगर निवासी माधव मित्तल (16) पुत्र रजनीश मित्तल कक्षा नौ का छात्र था।

Student Madhav Mittal died in an accident in Saharanpur and there is mourning in the family
इलाके में पसरा मातम। - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम माधव एक्टिवा पर घर से भूतेश्वनगर में ट्यूशन जाने के लिए निकला था। वह जब तोता चौक और श्री भूतेश्वर मंदिर मार्ग के बीच पहुंचा तो गैस चैंबर के ढक्कन से टकराकर एक्टिवा अनियंत्रित हो गई और माधव सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Student Madhav Mittal died in an accident in Saharanpur and there is mourning in the family
छात्र की मौत से पसरा मातम। - फोटो : amar ujala

उधर, हादसे का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली मंडी पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Student Madhav Mittal died in an accident in Saharanpur and there is mourning in the family
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

इकलौता भाई था माधव, हेलमेट लगा होता तो बच सकती थी जान
माधव की मौत से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। माधव दो बहनों एक इकलौता भाई था। माधव की सिर में चोट लगने की वजह से मौत हुई है। अगर उसने हेलमेट लगाया होता तो माधव की जान बच सकती थी। इस जगह पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। कुछ समय पूर्व ब्रज विहार निवासी राघव पोपली का वाहन भी गैस चैंबर के ढक्कन से टकराया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन
Student Madhav Mittal died in an accident in Saharanpur and there is mourning in the family
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

सड़क से ऊंचे लगाए गए ढक्कन, कर चुके हैं शिकायत
नीलकंठ विहार निवासी दीपक गुप्ता का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। पिछले दिनों क्षेत्र में गैस पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया था। कुछ जगहों पर बनाए गैस चैंबर के ढक्कन सड़क से ऊंचे लगा दिए गए हैं, जिसकी वजह से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की गई थी। तब, एक गैस चैंबर के ढक्कन को ठीक करा दिया गया था, जबकि श्री भूतेश्वर मंदिर के पास और नीलकंठ विहार में अब भी गैस चैंबर के ढक्क न अव्यवस्थित रूप से लगे हैं। प्रशासन की लापरवाही खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed