फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी दरबार में 45 मिनट तक की पूजा, खानकाह में जियारत कर मांगी अमन की दुआ

Wed, 10 Feb 2021 07:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi worshiped for more than fourty minutes in Maa Shakambhari temple in Saharanpur, prayed in Khanqah
priyanka gandhi - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चिलकाना में किसान पंचायत में शामिल होने से पहले प्रियंका गांधी ने आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के दरबार में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। उन्होंने इस्लामिक जगत से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल खानकाह रहीमी रायेपुर में भी हाजिरी लगाकर देश में अमन चैन की दुआ की।

Priyanka Gandhi worshiped for more than fourty minutes in Maa Shakambhari temple in Saharanpur, prayed in Khanqah
प्रियंका गांधी ने शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी देहरादून से दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी पहुंची। यहां उन्होंने पहले बाबा भूरादेव मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और पूजा की। 1 बजकर 10 मिनट पर उनका काफिला मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने मां के चरणों में मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाने के बाद मां भगवती के सामने ध्यान लगाकर बैठ गईं।

Priyanka Gandhi worshiped for more than fourty minutes in Maa Shakambhari temple in Saharanpur, prayed in Khanqah
सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

45 मिनट तक यहां मंत्रोच्चारण के साथ उन्होंने मां भगवती का ध्यान किया। मंदिर के पुजारी पंडित गोपी किशन, आचार्य सत्येंद्र कृष्ण शास्त्री, पंडित विनय मिश्रा, पंडित राघव शर्मा, पंडित सुमित कौशिक, पंडित अंकुर भारद्वाज ने विधिवत पूजन कराया। इस दौरान मंदिर व्यवस्थापक दान आदित्य प्रताप एवं राणा सानिध्य प्रताप सिंह ने उन्हें मां शाकंभरी की कथा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi worshiped for more than fourty minutes in Maa Shakambhari temple in Saharanpur, prayed in Khanqah
प्रियंका गांधी ने शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की - फोटो : अमर उजाला

यहां से वह खानकाह रहीमी रायेपुर के लिए निकल गईं। 2 बजकर 41 मिनट पर वह खानकाह पहुंचीं। मुतवल्ली शाह अतीक अहमद से मिलीं। यहां उन्हें खानकाह की तरफ से मिठाई और बुके दिया गया। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी ने उन्हें मोमेंटो भेंट किया।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi worshiped for more than fourty minutes in Maa Shakambhari temple in Saharanpur, prayed in Khanqah
सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह खानकाह के हॉल में गईं और लोगों से हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए कहा कि वह यहां देश में अमन चैन की दुआ करने के लिए आई हैं। पांच मिनट बाद ही प्रियंका यहां से चिलकाना में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने के लिए निकल गईं। उनके साथ पूर्व विधायक इमरान मसूद, क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी, देहात सीट से विधायक मसूद अख्तर आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed