फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान महापंचायत में चला प्रिंयका गांधी के ट्वीट का जादू, भीड़ देख गदगद हुए कांग्रेस नेता, तस्वीरें

Wed, 10 Feb 2021 06:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Many thousand farmers have reached in kisan mahapanchayat after tweet of Priyanka Gandhi
किसान महापंचायत में पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के एक ट्वीट ने समर्थकों को भावुक कर दिया। ट्वीट के बाद जहां महापंचायत में किसानों की भीड़ जुट रही थी तो वहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस के समर्थक छाए हुए थे। करीब सात घंटे के भीतर पांच हजार लोगों ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया।

Many thousand farmers have reached in kisan mahapanchayat after tweet of Priyanka Gandhi
सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी ने बुधवार सुबह जय जवान, जय किसान को हैशटेग कर एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा, किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने और उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने लिखा भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

Many thousand farmers have reached in kisan mahapanchayat after tweet of Priyanka Gandhi
मंच पर पहुंचे दिग्गज नेता - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी ने महापंचायत में पहुंचने से पहले ही ट्वीट कर समर्थकों में जोश भर दिया था। समर्थकों ने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए किसानों तक प्रियंका गांधी का संदेश पहुंचाया तो महापंचायत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिस तरह से महापंचायत में किसानों व समर्थकों की भीड़ जुटी। वहीं ट्विटर पर भी कांग्रेस समर्थकों का अलग ही जोश देखने को मिला। इस दौरान चंद घंटों में कई सौ समर्थकों ने किसान महापंचायत के समर्थन में कमेंट्स किए। 

यह भी पढ़ें: प्रसिद्ध शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेक प्रियंका गांधी ने लिया ये बड़ा संकल्प, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Many thousand farmers have reached in kisan mahapanchayat after tweet of Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

किसान महापंचायत के जरिये कांग्रेस फिर से उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन को हासिल करने में लगी है। इसी बहाने प्रियंका गांधी भी आज सहारनपुर के चिलकाना में किसानों का दर्द जानने पहुंचीं। कांग्रेस अभी से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लग गई है।

विज्ञापन
Many thousand farmers have reached in kisan mahapanchayat after tweet of Priyanka Gandhi
मंच से बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

महापंचायत में भीड़ देख गदगद हुए कांग्रेस नेता
किसान महापंचायत में उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंची तो कांग्रेस नेता गदगद हुए। किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। उन्होंने पंचायत में भीड़ इकट्ठा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed