फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, कहीं गांवों का कटा संपर्क तो कहीं नदी में फंसे वाहन, तस्वीरों में देखें हाल

Sun, 10 Jul 2022 01:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Many villages cut off due to rain in Saharanpur and vehicles stuck in the river see photos
नदी में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala

शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश से घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में भारी बाढ़ आने से आवागमन ठप हो गया। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी को जाने वाला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। कई गांवों का तहसील मुख्यालय से कई घंटों तक संपर्क कटा रहा। बादशाही बाग नदी व शाकंभरी देवी में फंसे वाहनों को ग्रामीणों ने राहत-बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला।



शुक्रवार रात से ही शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बारिश होने से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी खोल में बाढ़ आ गई। श्रद्धालु काफी समय तक पानी उतरने का इंतजार करते रहे। कई श्रद्धालु तो देवी दर्शनों को अपने वाहन भूरादेव पर ही छोड़कर चले गए। जबकि कई श्रद्धालु अपने घर को लौट गए। श्रद्धालुओं की एक कार बरसाती नदी की धार में बह गई, जिसे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से बमुश्किल निकाला।

Many villages cut off due to rain in Saharanpur and vehicles stuck in the river see photos
कई गांवों का संपर्क कटा। - फोटो : amar ujala

वहीं, शनिवार की सुबह से ही शिवालिक व मैदानी क्षेत्र में फिर से भारी बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते घाड़ क्षेत्र की खुवासपुर, बादशाही बाग, नौगांवा, सिद्धपीठ शांकभरी देवी, जैतपुर कला, शाहपुर गाड़ा सहित कई गांवों की बरसाती नदियों में भारी बाढ़ आ गई। कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया। बादशाही बाग नदी में बाबू निवासी जमालपुर झिंझाना(शामली) निवासी की बोलेरो कार फंस गई, जिसको ग्रामीणों ने राहत-बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला। घाड़ की सभी बरसाती नदियां उफान पर हैं और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं।

Many villages cut off due to rain in Saharanpur and vehicles stuck in the river see photos
नदी में फंसी गाड़ी। - फोटो : amar ujala

मलबा आने से छह घंटे बंद रहा देहरादून हाईवे
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहंड से ऊपर शिवालिक के पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार सुबह पानी के साथ मलवा खिसक कर सड़क पर आ गया। इससे दून हाईवे पर छह घंटे तक आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहा। जिसमें आठ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने दो जेसीबी मशीनें लगाकर घंटों की मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many villages cut off due to rain in Saharanpur and vehicles stuck in the river see photos
बारिश से बाढ़ जैसे हालात। - फोटो : amar ujala

शनिवार सुबह तेज बारिश होने के दौरान करीब दस बजे डॉट मंदिर से पहले पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा खिसक कर सड़क पर आ गया। इससे दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया। सड़क पर दोनों ओर आठ किलोमीटर तक लंबी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने सुंदरपुर तिराहे से वाहनों को रोककर देहरादून जाने वाले वाहनों को बादशाही बाग के रास्ते डायवर्ट किया, जबकि हरिद्वार जाने वाले वाहनों को वापस छुटमलपुर की ओर भेजा।

विज्ञापन
Many villages cut off due to rain in Saharanpur and vehicles stuck in the river see photos
उफान पर नदी। - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस ने दो जेसीबी मशीनें लगाकर करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते पर पड़े मलबे को हटवा कर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। करीब चार बजे जाकर यातायात पूरी तरह से सुचारु हो सका। इस दौरान वाहनों में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बता दें कि शिवालिक की पहाड़ियों के बीच दून हाईवे पर किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता है। ऐसे में जाम में फंसे लोग अपने प्रियजनों से भी संपर्क नहीं कर सके। इससे वे काफी परेशान दिखे। थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ मनोज चौधरी ने बताया कि मलबा आने से दून हाईवे बाधित हो गया था। जेसीबी मशीनों की मदद से रास्ता खुलवा कर आवागमन सुचारु करा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed