फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल, कई टुकड़ों में मिली थी युवती की लाश, अब हुआ ये खुलासा 

Sat, 09 Jul 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Jul 2022 02:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट क्षेत्र में नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश का आज 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस और सेना भी मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: Women's dead body found in pieces in Meerut Cantt not identified yet, police and military investigation continues
- फोटो : अमर उजाला

मेरठ कैंट क्षेत्र में पिछले दिनों  नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश का आज 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। कैंट में बीआई लाइन के पास मिले युवती के सिर कटे शव की पहचान कई दिन बीत जाने के बावजूद भी नहीं हो सकी। वहीं, कंकरखेड़ा और सरूरपुर क्षेत्र में रहने वाले दो परिवार लालकुर्ती थाने पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि युवती उनके परिवार से है। यह शव उसी का है। पुलिस ने उनका नाम-पता और गुमशुदगी के बारे में सभी ब्योरा सुरक्षित रख लिया है। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद जो भी दावा करेगा, उसका डीएनए टेस्ट लेकर युवती के डीएनए से मैच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



दरअसल, कैंट में बीआई लाइन के पास बुधवार रात को एक सिर कटा युवती का शव मिला था। शव के अंगों को आधे से ज्यादा जानवर खा चुके थे। पुलिस ने मोर्चरी के लिए शव को सील करके भेज दिया था। पुलिस बीआई लाइन और माल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी।

Meerut Crime News: Women's dead body found in pieces in Meerut Cantt not identified yet, police and military investigation continues
- फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि शव को 72 घंटे पूरे हो गए हैं। जिसके बाद शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं दूसरी ओर डीएनए टेस्ट उनका कराया जाएगा जो शव अपने परिवार के होने का दावा करेगा। पुलिस को इस मामले में अभी तक हालांकि कोई सुराग नहीं मिला है कि हत्या करके शव किसने डाला, अभी तक पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल सका है।

Meerut Crime News: Women's dead body found in pieces in Meerut Cantt not identified yet, police and military investigation continues
मेरठ कैंट, Meerrut cantt - फोटो : अमर उजाला

युवती के शव की पहचान करने के लिए शुक्रवार को कंकरखेड़ा और सरूरपुर के दो परिवार पहले लालकुर्ती थाने और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। नग्न अवस्था में शव को देखकर दोनों परिवार के लोग बोले कि बिना ठोस प्रमाण के उनके लिए पहचान करना मुश्किल है। शरीर पर न निशान हैं और न कोई कपड़ा है। पुलिस का कहना है कि यदि शव पर कोई दावा किया जाता है तो डीएनए की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News: Women's dead body found in pieces in Meerut Cantt not identified yet, police and military investigation continues
- फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा निवासी नवीन कुमार शुक्रवार दोपहर लालकुर्ती थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी 21 साल की बेटी राची 12 दिन से गायब है। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद कंकरखेड़ा में गुमशुदगी दर्ज कराई हुई है।

दूसरा परिवार सरूरपुर का है। जहां से अनुज अपने साले के साथ थाने पहुंचे। अनुज ने बताया कि उसकी पत्नी नीलम पांच जून से लापता है। इसकी गुमशुदगी सरूरपुर थाने में दर्ज है। थाना पुलिस ने उनको बताया है कि लालकुर्ती थानाक्षेत्र में एक युवती की लाश मिली है। इसकी पहचान नहीं हुई। पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।  

यह भी पढ़ें : Amaranth: श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगा रहे मेरठ के 21 लोग सुरक्षित, फोन पर हाल लेते रहे परिजन

विज्ञापन
Meerut Crime News: Women's dead body found in pieces in Meerut Cantt not identified yet, police and military investigation continues
- फोटो : amar ujala

लालकुर्ती थानाक्षेत्र के माल रोड स्थित बीआई लाइन डोगरा मंदिर के पास शाम को सेना के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सेना की क्यूआरटी को मंदिर के पास नाले में एक लाश दिखी। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतरसिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश निकली। धड़ से सिर और एक पैर गायब था। गर्दन पर लंबे बाल लिपटे हुए थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से नमूने लिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed