फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की

Mon, 29 May 2023 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 May 2023 03:37 PM IST
विज्ञापन
Gujjar and Rajput community in tussle In Saharanpur, Internet affected, police force alert
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर और राजपूत समाज में लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों समाज के लोगों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। गुर्जर समाज ने आज जिले में धारा 144 और प्रशासन की अनुमति के बिना सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर गौरव यात्रा निकाली। वहीं, पुलिस-प्रशासन बेबस नजर आया। वही, राजपूत समाज ने यात्रा का विरोध कर दिया है। प्रतिबंध के बावजूद गुर्जर समाज द्वारा गौरव यात्रा निकालने के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने भी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया।

 
Gujjar and Rajput community in tussle In Saharanpur, Internet affected, police force alert
सम्राट मिहिर भोज विवाद, गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के बावजूद गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज गौरव यात्रा फंदपुरी से निकाली गई। गुर्जर समाज के सैकड़ों लोग सुबह नकड क्षेत्र के गांव फंदपुरी में एकत्र हुए। वहां से उन्होंने पैदल गौरव यात्रा शुरू की। प्रशासन ने यात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ था। इसके बावजूद लोगों ने यात्रा शुरू की। यात्रा रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने नकुड क्षेत्र में बैरिकेडिंग वगैरह लगाकर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए, लेकिन गुर्जर समाज के लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद यात्रा निकाली गई। वहीं गुर्जर व राजपूत समाज में तनातनी को देखते हुए जिले में BSNL व ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा बंद की गई है।
Gujjar and Rajput community in tussle In Saharanpur, Internet affected, police force alert
सम्राट मिहिर भोज विवाद, गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दोनों समाज के बीच है ये विवाद
गुर्जर समाज के लोगों को मानना है कि सम्राट मिहिर भोज एक गुर्जर सम्राट थे जबकि राजपूत समाज का मानना है कि सम्राट मिहिर भोज एक क्षत्रिय सम्राट थे। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सदस्य आचार्य विरेंद्र विक्रम ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज रघुवंशी सम्राट थे और गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी सम्राट थे। 851 ईसवीं मे भारत भ्रमण पर आए अरब यात्री सुलेमान ने उनको गुर्जर राजा और उनके देश को गुर्जर देश कहा। इसी तरह अनेक इतिहासकारों उनके गुर्जर होने का प्रमाण दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gujjar and Rajput community in tussle In Saharanpur, Internet affected, police force alert
एसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डाॅ. कुशलपाल ने कहा कि क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज को एक विशेष जाति के लोग गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं, जो गलत है। मिहिर भोज एक क्षत्रिय सम्राट थे। वे यात्रा का विरोध करते हैं।
 
विज्ञापन
Gujjar and Rajput community in tussle In Saharanpur, Internet affected, police force alert
यात्रा में शामिल युवा, सम्राट मिहिर भोज विवाद - फोटो : अमर उजाला
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सहारनपुर में गुर्जर व राजपूत समाज के बीच तनातनी को देखते हुए इंटरनेट सेवा प्रभावित हो गई है। जनपद में गुर्जर और राजपूत समाज द्वारा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने पर जिला प्रशासन ने जनपद की बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा और ब्रॉडबैंड सेवा बंद करा दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed