{"_id":"5e0cee118ebc3e879a409d6c","slug":"enthusiasm-overwhelms-the-cold-belha-drowns-in-new-year-s-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठंड पर भारी पड़ा उत्साह, नए साल के जश्न में डूबा बेल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड पर भारी पड़ा उत्साह, नए साल के जश्न में डूबा बेल्हा
Thu, 02 Jan 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
new year celebration in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
नए साल 2019 के स्वागत में बेल्हा के लोग जशभन में डूबे रहे। 31 की देर रात होटलों में धमाल हुआ। लोगों ने डांस के साथ केक काटकर नए साल का इस्तकबाल किया। बुधवार की सुबह से शाम तक हर ओर जश्न का माहौल नजर आया। पार्कों और मंदिरों में दिनभर भीड़ रही। स्कूलों में कार्यक्रम हुए। शहर के पार्कों में हर कोने बच्चों के साथ परिजन भी मस्ती करते नजर आए। सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं दिनभर दी जाती रहीं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
Trending Videos
नववर्ष लगते की मंगलवार रात खुशी का इजहार करती बेटियां।
- फोटो : pratapgarh
पुराने साल के आखिरी दिन घड़ी की सुई बढ़ने के साथ ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। पिछले साल के कड़वाहट भूल कर लोग पूरी तरह मस्ती और मौज के मूड में नजर आए। शहीद उद्यान पार्क सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों से गुलजार रहा।
लायंस क्लब द्वारा बाबागंज स्थित होटल में नववर्ष पर केक काट खुशियां मनाते लोग।
- फोटो : pratapgarh
वहां सुबह से ही बच्चों संग महिलाएं ठंड का एहसास कराती गुनगुनी धूप में खिलखिलाती रहीं। पार्क का हर कोना खुशियों में डूबा रहा। बेल्हा देवी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों की काफी भीड़ दिखी। लोग पूरे साल तक सुखमय जीवन व्यतीत करने की प्रार्थना करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद उद्यान में नववर्ष पर घूमने आयी महिलाएं बच्चों को झूला झूलाती।
- फोटो : pratapgarh
बाबागंज स्थित होटल में लायंस क्लब गौरव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों संग सभी डांस कर मस्ती करते रहे। फिल्मी गीतों पर लोग थिरकते रहे। शहर के जोगापुर, स्टेशन रोड, चिलबिला, रेलवे कालोनी समेत अन्य इलाकों में लोग फिल्मी गीतों पर नाचते गाते नए साल का इस्तकबाल करते नजर आए।
विज्ञापन
बुधवार को नववर्ष पर मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी श्रद्धलुओं की कतार।
- फोटो : pratapgarh
नए साल के स्वागत को लेकर मंगलवार की रात में धमाचौकड़ी करने वालों के साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस हर चौराहे पर मुस्तैद नजर आई। सीओ सिटी, नगर कोतवाल शहर में घूमते रहे।