यूपी के पीलीभीत स्थित हरदोई ब्रांच नहर में नहाते समय बरेली के दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को प्रयास कर नहर से बरामद किया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों युवक अपने छह अन्य दोस्तों के साथ माधोटांडा क्षेत्र में स्थित सेल्हा बाबा की दरगाह पर आए थे। वापसी के दौरान नहर में नहाते समय हादसा हो गया।
बाबा की दरगाह पर माथा टेक कर जा रहे थे दोनों: नहर में नहाते समय दो दोस्तों की मौत, मंजूर और अनीस की लाश बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर।
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 01 Jun 2025 06:17 PM IST
सार
रास्ते में पहुंचने के बाद अनीस और मंजूर ने नहर में नहाने का मन बनाया। इसके बाद डगा और बाइफरकेशन मार्ग पर हल्दीडेंगा के पास कार रोककर दोनों लोग नहर में नहाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन