फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के सामने मां की हत्या: नशे के लिए दो युवक बने हैवान... बेरहमी से ली जान; खूनी मंजर देख सपना हुई बेहोश

Thu, 29 May 2025 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 06:25 PM IST
सार

Woman Murder in Pilibhit: पीलीभीत के पूरनपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नशेड़ी युवकों ने पहले ईंट मारी, फिर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। आरोपियों ने महिला की बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
Mother murdered in front of daughter in Puranpur of Pilibhit
मां की हत्या देख बेटी हुई बेहोश - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के पूरनपुर के मोहल्ला हबीबगंज में घर के बाहर खड़े गांजा की पत्ती रगड़ने से मना करने पर नशेड़ी दो युवकों ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बचाने आई पुत्री पर भी हमला करने की कोशिश की। दिनदहाड़े हुई घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई। आरोपियों की धरकपड़ के लिए पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।



घटना मोहल्ला हबीबगंज के समीप कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित बाग की है। मोहल्ला निवासी ऊषा देवी (45 वर्ष) पत्नी हरीशंकर अपनी उसकी पुत्री सपना के साथ घर से करीब चार सौ मीटर दूर बाग में बकरी चराने गई थी। सपना ने बताया कि बाग में मोहल्ले के दो युवक नशा करने के लिए गांजा की पत्तियों को हाथ से रगड़ रहे थे। इसका मां ने विरोध किया। इस पर एक युवक ने उसकी मां की पीठ पर ईंट मार दी। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने कुचला... मौत, छोटी बहन घायल
 

Mother murdered in front of daughter in Puranpur of Pilibhit
अस्पताल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सपना ने बताया कि मां की चीख पर आगे बढ़ी तो दोनों युवकों ने मां पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। विरोध करने पर हत्यारोपियों ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। उसने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घायल मां घटनास्थल से भागकर करीब सौ मीटर दूर जाकर जमीन पर गिर गई। एंबुलेंस से ऊषा देवी को सीएचसी लाया गया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। 

Mother murdered in front of daughter in Puranpur of Pilibhit
सीएचसी में जांच करती थी फील्ड यूनिट टीम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया 
सूचना पर कोतवाल सतेंद्र सिंह, सीओ प्रगति चौहान पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी अभिषेक यादव और एएसपी विक्रम दहिया भी सीएचसी पहुंचे। एसपी ने कोतवाल और ऊषा के पुत्रों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मुख्य हत्यारोपी के भाई सहित दो को पुलिस ने पूछताछ को हिरासत में लिया है। फील्ड यूनिट की टीम ने सीएचसी और घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother murdered in front of daughter in Puranpur of Pilibhit
एसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मोहल्ले के ही दो लड़कों के हत्या में नाम सामने आए हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित की गई हैं। गांजा की पत्ती को रगड़ने से मना करने पर घटना होना पाया गया है। हत्यारोपी घटना के समय नशे में थे या नहीं। यह भी जांच का विषय है।
 
विज्ञापन
Mother murdered in front of daughter in Puranpur of Pilibhit
विलाप करते ऊषा के परिजन - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद परिजन में मचा कोहराम
ऊषा देवी और हरीशंकर के तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। सबसे बड़ा पुत्र श्रीपाल और महेंद्र दुकानों पर नौकरी करते हैं। जबकि सबसे छोटा पुत्र विक्रम पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता है। श्रीपाल की शादी हो चुकी है। दो पुत्रियों में शकुंतला की शादी हो चुकी है। सपना अविवाहित है। आंखों के सामने मां की हत्या देख सपना बदहवास है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed