{"_id":"6ae5b1e94a39f6dbf9041a44","slug":"pilibhit-police-held-a-rally-on-sardar-patel-birth-anniversary-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस ने निकाली रैली, राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस ने निकाली रैली, राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा का दिया संदेश
Sat, 31 Oct 2026 02:46 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:46 PM IST
सार
पीलीभीत में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
- फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विस्तार
पीलीभीत में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस ने राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए नकटादाना चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण और देश की एकता को मजबूत बनाने में दिए गए योगदान को याद किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में आयोजित रैली का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने किया। इसमें सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर अमरनाथ वर्मा समेत विभिन्न पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी निष्ठा से अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन