फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेप्टिक टैंक हादसा: पीलीभीत में एक साथ हुआ पिता-पुत्री और दामाद का अंतिम संस्कार, मासूमों ने दी मुखाग्नि

Thu, 05 Jun 2025 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 06:24 PM IST
सार

माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेल्हा में बुधवार दर्दनाक घटना हुई थी। घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान पुराने टैंक से गैस का रिसाव होने से प्रह्लाद मंडल, उनकी पुत्री तनु विश्वास व तनु के पति कार्तिक विश्वास की दम घुटने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
last rites of father, daughter and son-in-law were performed together in Pilibhit
मां-बाप को बेटी ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत जिले के सेल्हा गांव में सेप्टिक टैंक में गैस का रिसाव होने से पिता-पुत्री और दामाद की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को तीनों के शव गांव पहुंचे तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी पुत्री के पुत्र (नाती) ने नाना और मासूम तीन पुत्रियों ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। जनप्रतिनिधि और अफसर भी मौजूद रहे।



माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेल्हा निवासी प्रह्लाद मंडल (60) ने कुछ दिन पूर्व घर के बाहरी हिस्से में शौचालय का निर्माण कराया था। सीवर टैंक का आकार छोटा होने के कारण दिक्कत आने लगी। यह देख प्रहलाद ने पास में ही करीब आठ फुट गहराई में गड्ढा खोदकर नए टैंक का निर्माण कराया था। नए टैंक में सफाई के दौरान पुराने टैंक से गैस का रिसाव होने से प्रह्लाद मंडल (60), उनकी पुत्री तनु विश्वास (32) व तनु के पति कार्तिक विश्वास (40) की दम घुटने से मौत हो गई थी। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया था। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। 

यह भी पढ़ें- UP News: पति को बेहोश कर जान से मारने की कोशिश, पत्नी और ससुरालवालों ने रची साजिश, रिपोर्ट दर्ज
 

last rites of father, daughter and son-in-law were performed together in Pilibhit
प्रह्लाद को नाती ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों के शव पहुंचे। गमगीन माहौल में तीनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रह्लाद को बड़ी पुत्री के पुत्र (नाती) प्रतीक और मृतक कार्तिक और तनु को उनकी तीनों मासूम पुत्रियों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान राजस्व टीम के अलावा महादेव गायन, अनुराग, भगवती सिंह समेत भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
last rites of father, daughter and son-in-law were performed together in Pilibhit
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों को 13 लाख की आर्थिक मदद
तीन लोगों की मौत मामले में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। परिजनों को ढाढ़स बंधाया। पीड़ित परिजनों को 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। दो बालिकाओं को प्रतिमाह ढाई-ढाई हजार रुपये की मदद भी मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
last rites of father, daughter and son-in-law were performed together in Pilibhit
पीड़ित परिजनों से मिले डीएम - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह डीएम ज्ञानेंद्र सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आपदा कोष से एवं कृषक प्रहलाद की पत्नी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से एक लाख की सहायता अलग से दिए जाने की बात कही है। इस तरह पीड़ित परिवारों को 13 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
 
विज्ञापन
last rites of father, daughter and son-in-law were performed together in Pilibhit
प्रह्लान, तनु और कार्तिक के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रह्लाद की पत्नी को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिया जाएगा। कार्तिक विश्वास की दो पुत्रियों को प्रतिमाह ढाई-ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला प्रशासन इन बालिकाओं का संरक्षक बना है। इसके साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिजनों को 30 हजार व अन्त्योदय कार्ड एवं अन्त्येष्टि की तत्काल व्यवस्था कराई गई।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed