फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to kill husband by making him unconscious in Budaun

UP News: पति को बेहोश कर जान से मारने की कोशिश, पत्नी और ससुरालवालों ने रची साजिश, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Jun 2025 02:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं / बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं / बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 02:38 PM IST
सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र निवासी युवक का निकाह बरेली की युवती से हुआ था। उसका आरोप है कि निकाह के बाद से ही पत्नी और ससुरालवालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। सात महीने पहले उसे जान से मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Attempt to kill husband by making him unconscious in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बदायूं के उझानी में एक दुकानदार को पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने पानी में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सात महीने पुराने इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो दुकानदार ने एसएसपी से शिकायत की। जिस पर अब रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गद्दी टोला मोहल्ले की कृष्णा कॉलोनी निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ समीर का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2023 में बरेली जिले के कस्बा सिरौली निवासी रुखसार के साथ हुई थी। शादी के बाद रुखसार और उसके भाइयों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'पिता शेर था न... तू भी मेरा शेर है, चुप हो', दुखी मां का बेटे को ढांढस; बलिदानी के पुत्र ने भी कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रुखसार ने साजिश के तहत कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। रुखसार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे जान से मार देने का षड्यंत्र रचा। पानी में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।

घर से नकदी जेवर ले गई पत्नी 
उसे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालात में सुधार नहीं होने पर निजी क्लीनिक पर इलाज चला। समीर का आरोप है कि जब वह घर लौटा तो पत्नी रुखसार नहीं मिली। वह अपने रिश्तेदारों के साथ घर में रखे 3.60 लाख रुपये और जेवरात समेट ले गई।

अब पुलिस ने रुखसार, उसके भाई शकील, खलील, रईस मियां, रिश्तेदार अकरम उर्फ जोनी, उसकी बहन नियाज बानो और नियाज के पति आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed