फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body found in six pieces accused had threatened Holi will be celebrated with blood in Pilibhit

पीलीभीत हत्याकांड: सागर को बर्बरता से मारा, शव के किए छह टुकड़े; आरोपी बोले थे- खून से खेलेंगे होली

Sat, 15 Mar 2025 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 04:44 PM IST
सार

Pilibhit Murder News: पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में सागर हत्याकांड में चौंकाने वाली बात सामने आई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सागर को आरोपियों ने खून से होली खेलने की धमकी दी थी। होली के दिन जब छह टुकड़ों में सागर का शव मिला तो परिजनों का कलेजा कांप गया।

विज्ञापन
Body found in six pieces accused had threatened Holi will be celebrated with blood in Pilibhit
सागर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में लापता किशोर का शव शुक्रवार को छह टुकड़ों में मिला। उसकी बर्बरता से हत्या की गई। इसके बाद शव को बोरी में बंद कर फेंका गया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। एसपी अविनाश पांडेय ने अफसरों के साथ मौका मुआयना किया। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के चार लोगों को नामजद कर मुकदमे को हत्या में तरमीम किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिथरा निवासी रामबहादुर का पुत्र पूरनलाल उर्फ सागर (16 वर्ष) 10 मार्च की रात करीब 11 बजे घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी में सो रहे पिता को देखने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। 11 मार्च शाम तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर 12 मार्च को परिजन न्यूरिया थाने पहुंचे और उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। 14 मार्च को होली के दिन दोपहर करीब 12 बजे न्यूरिया क्षेत्र के मंडरिया गांव के लिए रोहतनिया पुल के नीचे उसका शव बोरे में बंद मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बोरे से बाहर निकलकर पर शव की स्थिति देख परिजनों में कोहराम मच गया। शरीर के छह टुकड़े कर शव को बोरे में बंद कर फेंका गया था। 

विज्ञापन

गांव के चार लोगों पर आरोप 
सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी विक्रम दहिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को परखा। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता राम बहादुर ने पुरानी रंजिश का जिक्र करते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। 

यह भी पढ़ें- पुलिस की होली: तेरी आंख्या का यो काजल... गाने पर डांस कर बरेली एसएसपी ने बनाया माहौल; देखें वीडियो

 

विज्ञापन

पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम कर आरोपियों को नामजद किया। पुलिस ने जांच शुरू करने के बाद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मामले में खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबरें: बरेली में होली पर भाई का कत्ल, शाहजहांपुर में दंपती की मौत; पीलीभीत में छह टुकड़ों में मिला शव

दबंगों ने दी थी यह धमकी 
बिथरा गांव में मृतक पूरनलाल का परिवार आरोपियों की दबंगाई से परेशान था। आरोपी पक्ष अक्सर विवाद पर उतारू रहते थे। 10 मार्च की शाम को पूरनलाल के फोन पर बात करते हुए रास्ते से गुजरने पर आरोपियों ने एतराज जताया था। कहासुनी के बाद गालीगलौज की। जानकारी पर पूरनलाल के चाचा कालीचरन मौके पर पहुंचे और बचाव कराया। आरोप है कि आरोपियों ने चाचा के सामने धमकी दी थी कि इस बार खून की होली खलेंगे।

बर्बरता से काटा गया शरीर
आरोपियों ने पूरनलाल के शव को बर्बरता के साथ काटा और बोरे में बंद कर पुल के नीचे ले जाकर फेंक दिया। उसकी सिर, गर्दन, दोनों हाथ, दोनों पैर अलग थे। मौके पर कोई हथियार आदि नहीं मिला। शव की स्थिति देख लापता होने के बाद ही हत्या कर देने की बात सामने आई। तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
 

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस रही तैनात
पूरनलाल का पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार देर शाम शव घर पहुंचा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर सीओ विधि भूषण मौर्या, थाना प्रभारी रूपा विष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दो आरोपियों को पकड़ने की बात कही। इसपर परिजन मानें और शनिवार सुबह शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed