फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trees fallen in the storm were cut down without permission

Pilibhit News: आंधी में गिरे पेड़ बगैर अनुमति कटवा डाले

Sun, 11 Oct 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Trees fallen in the storm were cut down without permission
पूरनपुर। आंधी में गिरे पेड़ों को बगैर अनुमति के काट लिया गया। काटे गए पेड़ों की लकड़ी सामाजिक वानिकी रेंज कार्यालय में एकत्र की गई।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आई तेज आंधी में शाहगढ़, कलीनगर, मैंगलगंज हाईवे आदि हाईवे, सड़कों के किनारे सामाजिक वानिकी क्षेत्र के कई पेड़ गिर गए थे। गिरे हुए पेड़ों की बगैर अनुमति और छपान आदि के सामाजिक वानिकी ने पेड़ों को कटवा लिया। मामला विभागीय कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरे पेड़ों को कटवाने पर पहले छपान कराने, वन संरक्षक से अनुमति के मिलने के बाद निगम कटान करता है। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोवरन लाल ने बताया कि क्षेत्र में 26 पेड़ आंधी में गिरे थे। पेड़ों के गिरने से रास्ते बंद होने और लकड़ी चोरी होने की आशंका पर डीएफओ की मौखिक अनुमति के बाद पेड़ कटवाए गए हैं। जिनकी लकड़ी सुरक्षित रेंज कार्यालय में रखवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed