{"_id":"6aca893f9846c81b610a89da","slug":"sharda-river-continues-to-erode-one-acre-of-forest-land-at-dhanaraghat-submerged-in-the-river-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-170718-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी की कटान जारी, धनाराघाट पर एक एकड़ जंगल की जमीन नदी में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी की कटान जारी, धनाराघाट पर एक एकड़ जंगल की जमीन नदी में समाई
Sun, 11 Oct 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
धनाराघाट पर कटान करती शारदा नदी - ग्रामीण
निर्माणाधीन पुल के पास तारों से बांधे पेड़ भी बहे, नहरोसा में तीन किसानों के खाली खेतों तक कटान
फोटो - 47
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर घटने के साथ कटान की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन नदी किनारे जमीन का अस्तित्व मिटने का सिलसिला जारी है। धनाराघाट पर निर्माणाधीन सेतु के समीप नदी करीब एक एकड़ जंगल की जमीन और कई पेड़ों को अपने आगोश में ले चुकी है। वहीं, नहरोसा गांव के समीप नदी अब तीन किसानों के खाली पड़े खेतों में कटान कर रही है। बचाव कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है।
शारदा नदी पिछले सात दिनों से धनाराघाट और चार दिनों से नहरोसा के समीप कटान कर रही है। शुरुआत में कटान की रफ्तार तेज थी, लेकिन पिछले दो दिनों से जलस्तर में कमी आने के कारण इसकी गति धीमी हो गई है। इसके बावजूद नदी लगातार किनारों की जमीन को काट रही है। धनाराघाट पर निर्माणाधीन सेतु के समीप नदी ने उसी स्थान पर कटान शुरू कर दी है, जहां करीब पखवाड़े भर पहले कटान रोकने के लिए ग्रामीणों ने पेड़ों को तारों से आपस में बांधा था। शुक्रवार से शनिवार शाम तक तारों से बंधे कई पेड़ नदी में समा गए। इसके साथ ही जंगल की करीब एक एकड़ जमीन भी कटान की भेंट चढ़ गई।
इधर, नहरोसा गांव के समीप नदी पहले राशिद, इरशाद और रऊफ के गन्ने के खेतों को काट चुकी है। अब कटान इन खेतों से कुछ पीछे स्थित कलीमुद्दीन, अशफाक और अनवार के खाली पड़े खेतों तक पहुंच गई है। नदी की रफ्तार कम होने से किनारे बसे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन कटान का खतरा अभी टला नहीं है। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि संबंधित विभाग को कटान पर नजर रखने और जरूरी बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -
बचाव कार्य शुरू न होने से ग्रामीण चिंतित
नहरोसा के समीप कटान रोकने के लिए अब तक बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में ग्रामीण एक बार फिर अपने स्तर से कटान रोकने के लिए कारसेवा शुरू करने की योजना बना रहे हैं। नदी लगातार जमीन निगल रही है और ग्रामीणों को आशंका है कि जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी होने पर कटान की रफ्तार तेज हो सकती है। ऐसे में समय रहते बचाव कार्य शुरू होना जरूरी है।