फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   60 players showed their skills in the Mandal Cricket Tournament

Pilibhit News: मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 11 Oct 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
60 players showed their skills in the Mandal Cricket Tournament
विद्यालयी चयन ट्रायल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। विद्यालय खेल कैलेंडर वर्ष 2026-27 के तहत शनिवार को उपाधि महाविद्यालय के खेल मैदान पर अंडर-17 बालक वर्ग की मंडलीय विद्यालयी चयन ट्रायल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बरेली मंडल के चारों जनपदों के करीब 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बरेली मंडल की विद्यालयी क्रिकेट टीम का चयन किया गया। चयनित टीम 20 से 23 अक्तूबर तक कानपुर में आयोजित होने वाली 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल के चारों जनपदों बदायूं,शाहजहांपुर, बरेली व पीलीभीत से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के आधार पर प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन किया गया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित टीम कानपुर में होने वाली प्रदेशीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षक शिवम कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में प्रशांत कुमार शुक्ला, जय हिंद मौर्य और पवन कुमार शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में शुभम गंगवार, अभय सिंह, डीएल गंगवार, भूपेंद्र भारती और शमीम अहमद सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

---
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
बरेली मंडल की चयनित 17 वर्षीय बालक वर्ग की क्रिकेट टीम
के चयनित खिलाड़ियों में बरेली जनपद के मोहम्मद कामरान, मोहम्मद साहिल, कबीर, मोहम्मद जुबैर, धर्मेंद्र, पीलीभीत जनपद से विजय गंगवार, सार्थक पाल, करन भारती, प्रिंस पाल, राज शर्मा, अंबुज प्रताप सिंह, बदायूं जनपद से टिंकू, अर्पित उपाध्याय व जनपद शाहजहांपुर से समर, आराध्य मौर्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed