मुजफ्फरनगर के गांव मिमलाना में एक धर्मस्थल परिसर में बज रहे डीजे पर दूसरे वर्ग के युवक महिलाओं के बीच घुसकर नाचने और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने साथियों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट और पथराव होने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, इसमें छह लोग घायल हुए हैं।
गांव मिमलाना में एक परिवार में हाल ही में एक बच्चे ने जन्म लिया था। इसी खुशी में परिवार ने परिचितों व रिश्तेदारों को दावत दी थी। पास ही स्थित धर्मस्थल परिसर में डीजे लगाया गया था। दूसरे वर्ग के कुछ लोग महिलाओं के बीच आकर नाचने लगे, जिस पर विवाद हुआ। आरोपी युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और उसके बाद जो भी सामने आया उसे पीटा, धर्मस्थल परिसर व घर पर पथराव भी किया गया। मामला दो वर्गों का होने से तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू जागरण मंच ने सोमवार सुबह गांव में पंचायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 of 5
ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
तनाव के चलते पुलिस तैनात, 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला दो अलग-अलग वर्गों से जुड़ा है और तनाव के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हिंदू जागरण मंच ने सोमवार को गांव में पंचायत की और मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
3 of 5
झगड़े में घायल हुआ व्यक्ति।
- फोटो : amar ujala
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना में एक परिवार के यहां हाल ही में नवजात का जन्म हुआ था। देर रात गांव के ही दूसरे वर्ग के कुछ युवक डीजे पर नाच रही महिलाओं के बीच घुस गए और उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए नाचने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद परिवार पर हमला कर दिया गया। इस दौरान जो भी सामने आया, उसके साथ मारपीट की गई। धर्मस्थल परिसर व घर पर पथराव भी किया गया। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में परिवार की एक महिला सहित करीब छह लोग घायल हो गए।
4 of 5
कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस फोर्स ने गांव में पहुंचकर स्थिति पर काबू पाते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा नेताओं ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आक्रोश जताया। हिंजामं ने गांव में ही पंचायत की, जिसमें सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने पहुंचकर उनसे वार्ता करते हुए जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
5 of 5
गांव में जमकर पथराव हुआ।
- फोटो : amar ujala
सीओ सिटी ने बताया कि बलजोरा की तरफ से दी तहरीर पर गांव के ही सगे भाइयों सहित ताहिर व वसीम, बिलाल, नौशाद व इरशाद पुत्र इकबाल, शादाब, नौशाद व इरशाद पुत्र शमशाद, न्याजू, शादाब व दुबा पुत्र फोदा मलिक, इरफान, इदरीश व उसके दो बेटों तोफीक व टीटू, शहमान, तनवीर व अबूजर पुत्र सत्तार, उस्मान व सुलेमान पुत्र इकबाल, अब्दुल्ला व कुरबान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।