फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: भाजपा कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारी भिड़े, जमकर मारपीट, देखिए तस्वीरें

Fri, 30 Jul 2021 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 30 Jul 2021 07:51 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Fight between BJP workers-cleaners
मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारी भिड़े। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में अशोक विहार कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पालिका में कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी से मिले। इसी बीच सफाई कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। उधर, सफाई कर्मचारियों ने आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।



ये है मामला
गुरुवार को अशोक विहार कॉलोनी के लोग भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका पहुंचे। इस कॉलोनी के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने कार्यवाहक ईओ नेपाल सिंह को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि नगर पालिका के नाले की सफाई न होने से नगर का गंदा पानी कॉलोनी में भर रहा है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक से फोन पर बात की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष सुधीर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद पालिका कार्यालय में ही सफाई कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

Muzaffarnagar News: Fight between BJP workers-cleaners
भाजपा कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारियों में मारपीट। - फोटो : amar ujala

वहीं मारपीट के बाद दोनों पक्षों को बमुश्किल अलग-अलग किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के पालिका से जाने के बाद सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

Muzaffarnagar News: Fight between BJP workers-cleaners
हंगामा करते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की है। उधर, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कर्मचारियों को एकत्र कर हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अगर दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो नगर में सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Fight between BJP workers-cleaners
अपनी समस्या बताते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

अशोक विहार विकास समिति के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर, सुदेश पुंडीर का आरोप है कि सफाई कर्मचारियों ने उनके साथ आए लोगों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Fight between BJP workers-cleaners
मामले की जानकारी देते सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि - फोटो : amar ujala

नगर पालिका के कार्यवाहक ईओ एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने समस्या से संबंधित ज्ञापन ले लिया था और उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि एसडीएम खतौली से वार्ता करने के बाद समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। मगर, इसके बाद आपस में दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed