फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगनहर में मिलीं लाशें: जिनकी तलाश में हार चुकी थी पुलिस, थक चुके थे परिजन, अब सामने आया रूह कंपाने वाला सच

Tue, 22 Jun 2021 05:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Jun 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
UP News: Two people were died by drowned in the canal and now the body and car have been found in river at Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में गंगनहर में मिली कार और लाशें - फोटो : amar ujala

कई महीनों से लापता दो लोगों की तलाश में उनके परिजन पूरी तरह थक चुके थे। वहीं पुलिस भी उन्हें ढूंढने में नाकाम होकर हार चुकी थी। लेकिन जैसे ही गंगनहर का जलस्तर कम हुआ तो पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने गंगनहर से दो कारों को बरामद किया है, जिनमें एक-एक व्यक्ति की लाश मिली। वहीं दोनों लाशों की हालत देख लोगों की रूह कांप गई। उधर, दोनों के परिजनों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब दोनों के परिवारों में सिर्फ जिंदगी भर का गम रह गया है। 



केस - 1
मुजफ्फरनगर में गंगनहर पटरी मार्ग वाहन चालकों के लिए काल बन रहा है। तेज रफ्तार पर अनियंत्रित हुए वाहन, पलक झपकते ही गंगनहर में समा जाते हैं। ऐसे ही दो हादसों का पता सोमवार को गंगनहर में पानी कम होने पर पता चला है। करीब छह माह पहले कार लेकर दिल्ली के लिए निकला चालक कार सहित गंगनहर में डूब गया और परिजन जिंदा मान उसकी तलाश करते रहे। ऐसा ही एक हादसा थाना सिखेड़ा क्षेत्र में भी हुआ था, जिसका पता भी सोमवार को चला।

UP News: Two people were died by drowned in the canal and now the body and car have been found in river at Muzaffarnagar
गंगनहर में मिली कार। - फोटो : amar ujala

रतनपुरी क्षेत्र में मिला शव गांव लखान निवासी दिलशाद अंसारी का था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिलशाद टैक्सी चालक था और वह गत 17 जनवरी को रात में करीब साढ़े आठ बजे गांव लखान से अपने बड़े भाई वाजिद के घर मोहल्ला अहमदनगर कूकड़ा आया था। वहां से देर रात करीब 12.30 बजे दिलशाद दिल्ली एयरपोर्ट से सवारी लेने जाने के लिए कहकर निकला था। उसके बाद से परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। बड़े भाई वाजिद ने 22 जनवरी को मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

UP News: Two people were died by drowned in the canal and now the body and car have been found in river at Muzaffarnagar
गंगनहर में मिली कार। - फोटो : amar ujala

सोमवार सुबह गंगनहर का पानी कम होने पर सठेड़ी गंगनहर पटरी मार्ग पर हाईवे पुल के समीप एक कार गंगनहर में गिरी होने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को गंगनहर से बाहर निकाला। कार की पिछली सीट पर युवक का शव बरामद हुआ। युवक जैकेट पहने हुए था। लंबे समय से शव पानी में होने कारण हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्से गल चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Two people were died by drowned in the canal and now the body and car have been found in river at Muzaffarnagar
नहर में से कार को निकालती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सीओ विनय गौतम ने बताया कि कार के डैशबोर्ड से मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग के कोविड की कुछ जांच रिपोर्ट के कागजात मिले। मृतक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। इस आधार पर शव की पहचान थाना तितावी क्षेत्र के गांव लखान निवासी दिलशाद अंसारी (32) पुत्र यूनुस के रूप में हुई।

विज्ञापन
UP News: Two people were died by drowned in the canal and now the body and car have been found in river at Muzaffarnagar
गंगनहर से निकाली कार। - फोटो : amar ujala

पिछली सीट पर कैसे पहुंचा शव, उठ रहे सवाल
दिलशाद का शव कार की पिछली सीट पर मिला है, इससे कई सवाल भी उठ रहे हैं। कार डूबने के बाद बाहर निकलने के प्रयास में वह पिछली सीट पर पहुंचा। कार का शीशा टूटा हुआ था, यह भी हो सकता है कि पानी के तेज बहाव में शव बहकर पिछली सीट पर पहुंच गया हो। हत्या के बाद शव और कार को गंगनहर में धकेल दिए जाने की भी आशंका है। ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिल पाएंगे। दिलशाद जैकेट पहने हुआ था, करीब छह माह बीत जाने के कारण शव पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed