{"_id":"6a9828850ee05ed86a03005d","slug":"yoga-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-179694-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मांसपेशियों के दर्द में योगाभ्यास है मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मांसपेशियों के दर्द में योगाभ्यास है मददगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान की ओर से एसडी मार्केट में आयोजित योग शिविर में साधकों को मांसपेशियों में होने वाले दर्द और शरीर की जकड़न से राहत के लिए विभिन्न योगाभ्यास कराए गए।
प्रशिक्षक संजीव कुमार गोयल ने बताया कि नियमित और सही तरीके से किया गया योग शरीर में लचीलापन बढ़ाने तथा मांसपेशियों को सक्रिय रखने में सहायक हो सकता है। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने, शारीरिक गतिविधि की कमी और गलत तरीके से काम करने के कारण मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। ऐसे में नियमित योगाभ्यास और दिनचर्या में शारीरिक गतिविधि को शामिल करना लाभकारी है। शिविर में प्रतिभागियों को योग को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में प्रतिभागियों को मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द से बचाव के लिए हल्के स्ट्रेचिंग अभ्यास, सूक्ष्म योग क्रियाएं और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। शिविर में सुभाषचंद, विनय कुमार, ज्ञानचंद अरोडा, आराधना, प्रियंका, वंदना समेत अन्य साधक मौजूद रहे। संवाद