अलीगढ़ के चारों युवक फ्री कूपन पर घूमने निकले थे, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। किसी युवक की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी, तो कुछ के छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अलीगढ़ के नंगला सबल गोंडा निवासी इन व्यापारियों को एक कपड़ा कंपनी ने घूमने के लिए फ्री कूपन दिया था। 21 व्यापारी तीन अलग-अलग किराए की गाड़ी में हरिद्वार के सफर पर निकले थे। आरएसएस के पदाधिकारी धर्मा भाई ने बताया कि मृतक चारों युवा व्यापारी बजरंग दल के कार्यकर्ता थे।
2 of 9
जुगल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
गुरबाल निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह कपड़ा व्यापारी की दुकान पर नौकरी करता है। कपड़ा व्यापारियों को कपड़ा कंपनी टारगेट पूरा करने पर फ्री यात्रा के कूपन देती है। इस बार में भी कूपन दिया गया था।
3 of 9
राहुल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गोंडा के कपड़ा व्यापारियों ने सामूहिक रूप से घूमने की योजना बनाई थी। कुछ व्यापारी दो अलग अलग गाड़ियों में निकले थे जबकि वह सभी एक साथ अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार जाने के लिए चले थे। बाद में ओली जाने का भी कार्यक्रम था। मनोज ने बताया कि कपड़ा व्यापारी अंकुर अग्रवाल ने कूपन व खाना व रहने की व्यवस्था की थी। जाते समय हादसा हो गया।
4 of 9
ग्रीन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीन को गाड़ी की अगली सीट पर खींच ले गई मौत
कपड़ा व्यापारी बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गाड़ी में सवार होकर घर से निकले थे। घायल मनोज कुमार ने बताया कि वह सबसे पीछे बैठा था। ग्रीन भी उसके पास ही बैठा था, लेकिन दस मिनट पहले ही ग्रीन गाड़ी रुकवाकर चालक के बराबर वाली सीट पर बैठ गया। जबकि अगली सीट से बबलू उसके पास पीछे आकर बैठ गया था। हादसे में बबलू को मामूली चोट आई जबकि ग्रीन की मौत हो गई। घायल मनोज ने बताया कि अचानक गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकराई तो उसकी आंख खुली। वह गाड़ी के अंदर का मंजर देखकर डर गया। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी। गाड़ी में सवार सभी लोगों की बुरी हालत थी। चीख पुकार मची थी।
5 of 9
हादसे के बाद कार में बिखरा पड़ा खून।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार में इकलौता बेटा था जुगल
मृतक जुगल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसका एक चार माह का बेटा है। विपिन उर्फ भोला की एक साल पहले शादी हुई थी। वह तीन भाई हैं और वह सबसे छोटा है। राहुल के दो बच्चे हैं। ग्रीन कुमार के दो बेटे हैं।