फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक पर हमला: भाजपा-भाकियू में टकराव के हालात, टिकैट और बालियान के खुलकर सामने आए बोल... कहीं बिगड़ न जाए जिले का माहौल

Mon, 16 Aug 2021 04:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Aug 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
There is situation of tension between BJP and BKU in the district after the attack on the MLA in Sisauli village of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में भाजपा विधायक की कार पर हमला। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव की घटना के बाद जिले में भाजपा और भाकियू के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि भाजपा नेता गांवों में न जाएं, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने साफ शब्दों में कह दिया है कि गांवों में जाने से भाजपा नेताओं को कोई संगठन रोक नहीं सकता। इससे हालात बिगड़ सकते हैं और ऐसे में जिला प्रशासन के लिए भी एक अग्नि परीक्षा होगी।



किसानों के आंदोलन के बीच भाजपा की रणनीति थी कि वह किसानों से न टकराए। किसान नेताओं के लगातार आ रहे बयानों और सिसौली में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक पर हुए हमले के बाद भाजपा भी अपनी रणनीति बदल सकती है। बीते तीन दिनों से जिले में भाजपा और भाकियू में तनाव बढ़ता जा रहा है। छपार में भाकियू नेताओं ने जाम लगाने के बाद चेतावनी दी थी कि भाजपा नेता गांवों में न जाएं। एक दिन पहले तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में राकेश टिकैत के बोर्ड पर कालिख पोत दी गई। शनिवार को सिसौली में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक पर हमला हो गया। इस हमले के बाद पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एक हो गए। 

There is situation of tension between BJP and BKU in the district after the attack on the MLA in Sisauli village of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में भाजपा विधायक पर हमला। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भाकियू कार्यकर्ताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कप्तान अभिषेक यादव को साफ शब्दों में कह दिया कि वह जिले में कानून का राज स्थापित करें। इसी बीच सिसौली पंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने एक बार फिर कहा है कि भाजपा नेता गांवों में न जाएं। इसके जवाब में संजीव बालियान ने साफ कह दिया है कि भाजपा कार्यकर्ता कमजोर नहीं है, उन्हें गांवों में जाने से कोई संगठन रोक नहीं सकता।

There is situation of tension between BJP and BKU in the district after the attack on the MLA in Sisauli village of Muzaffarnagar
थाने में पहुंचे मंत्री। - फोटो : amar ujala

वहीं विधायक पर हमले की घटना में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई करती है तो भाकियू के टकराव के हालात बन सकते हैं। अगर कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा सीधे सामने हैं। पुलिस कार्रवाई की दिशा शासन का रुख तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
There is situation of tension between BJP and BKU in the district after the attack on the MLA in Sisauli village of Muzaffarnagar
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

ये था मामला
भाकियू के मुख्यालय सिसौली में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए बुढ़ाना के भाजपा विधायक उमेश मलिक का जबरदस्त विरोध हुआ, विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भाकियू समर्थकों ने उनकी स्कॉर्पियो कार पर पहले काला तेल डाल दिया। फिर उनकी कार पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस दौरान विधायक ने भाग कर एक मकान में घुसकर जान बचाई। हमले में उनका निजी सहायक और एक गनर घायल हो गए हैं। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों में आक्रोश है।

विज्ञापन
There is situation of tension between BJP and BKU in the district after the attack on the MLA in Sisauli village of Muzaffarnagar
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विधायक उमेश मलिक ने बताया कि उन पर जान लेवा हमला भाकियू के लोगों ने किया है। वहीं इस घटना के बाद सिसौली में भाकियू की पंचायत हुई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में भाजपा और भाकियू में टकराव के हालात बने हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed