फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSB का जवान शहीद: अफसरों का फोन सुन पूरी तरह टूट गया था भाई, सदमे में पत्नी और मां, छह साल पहले हुई थी शादी

Fri, 27 May 2022 01:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 May 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
SSB jawan martyr: Brother said that information about Ankit martyrdom was received by officers
मुजफ्फरनगर का लाल शहीद। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी पूर्व सभासद मुनेश देवी के बेटे अंकित चौधरी (30) की मौत के बाद गम का माहौल है। जवान के भाई मोनू ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े नौ बजे उनके पास एसएसबी के अधिकारियों की कॉल आई थी। अधिकारियों ने कहा कि अंकित को गोली लग गई है... हिम्मत रखना और अपने परिवार को भी समझाना।



मोनू के अनुसार अधिकारियों ने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। इसके बाद जैसे ही मोनू ने परिवार में अंकित को गोली लगने की सूचना दी तो कोहराम मच गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

SSB jawan martyr: Brother said that information about Ankit martyrdom was received by officers
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala

मुकुंदपुर का रहने वाला है परिवार
दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी प्रमोद बालियान मूल रूप से मुकुंदपुर गांव के रहने हैं। परिवार में पत्नी मुनेश देवी, बेटा मोनू, अंकित चौधरी, बेटी मोनिका, पुत्रवधू शिवानी और पौत्री तन्वी और अन्वी है। वहीं बेटे के शहीद होने पर पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

SSB jawan martyr: Brother said that information about Ankit martyrdom was received by officers
एसएसबी का जवान शहीद। - फोटो : amar ujala

हवलदार के पद पर हुआ था भर्ती
मोनू ने बताया कि उसका भाई अंकित एक अप्रैल 2013 को सेना में हवलदार के पद पर भर्ती हुआ था। इन दिनों असम के कोकराझार में तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन
SSB jawan martyr: Brother said that information about Ankit martyrdom was received by officers
परिवार पर टूटा गमों का पहाड़। - फोटो : amar ujala

भलसोना की शिवानी से हुई थी शादी
अंकित की शादी सरधना क्षेत्र के गांव भलसोना की शिवानी से सात दिसंबर 2016 को हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
SSB jawan martyr: Brother said that information about Ankit martyrdom was received by officers
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
उधर, अंकित के शहीद होने की जानकारी लगते ही कॉलोनी में मातम पसर गया। वहीं परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed