फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Police Station: कोतवाली के अंदर प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला, तस्वीरों में देखिए कैसे हुई शादी

Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: A lover couple marry in temple of police station see photos
कोतवाली के मंदिर में हुई प्रेमी जोड़े की शादी। - फोटो : amar ujala

प्रेमी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची महिला के साथ युवक के परिवार की महिला ने हाथापाई कर डाली, जिससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने मामला संभाला। इसके बाद युवक और युवती की पुलिस की मौजूदगी में शहर कोतवाली के मंदिर में शादी करा दी गई।



मोदीनगर निवासी लगभग 24 वर्षीय काजल के माता-पिता नहीं थे। वह काफी समय पहले वह किसी तरह सूजडू में आ गई थी। उसे गांव निवासी प्रदीप ने अपने यहां आश्रय दे दिया था। प्रदीप उसके साथ नशे में मारपीट करता था। इससे काजल परेशान हो गई थी। 

Muzaffarnagar News: A lover couple marry in temple of police station see photos
कोतवाली के मंदिर में हुई शादी। - फोटो : amar ujala

इसके बाद काजल घर छोड़ कर चल पड़ी थी। रास्ते में उसे एक भट्ठे पर मजदूरी करने वाला सूजडू निवासी सुशील मिला और उसने उससे शादी करने की बात की। 

Muzaffarnagar News: A lover couple marry in temple of police station see photos
कोतवाली में हुई शादी। - फोटो : amar ujala

इसके बाद वह काजल को अपने साथ भट्ठे पर ले गया। मंगलवार को दोनों वहां से आकर शादी करने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर जिलाधिकारी से मिलने के लिए जा पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: A lover couple marry in temple of police station see photos
मामले की जानकारी देती बुजुर्ग महिला। - फोटो : amar ujala

वहां प्रदीप के परिवार की एक महिला भी जा पहुंची और उसने काजल के साथ हाथापाई कर दी। हंगामा होने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि दोनों पक्ष सूजडू के रहने वाले थे, इसी के चलते उन्हें शहर कोतवाली भेज दिया गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: A lover couple marry in temple of police station see photos
बुजुर्ग महिला। - फोटो : amar ujala

शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि वहां पर सुशील के परिवार के लोग पहुंच गए। काजल की मर्जी के चलते उन्होंने दोनों की शादी करने की बात की। इसके बाद पुलिस की मौजदूगी में शहर कोतवाली के ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी। इसके बाद दोनों पक्ष चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed