भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन को हड़ौली गांव में सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। बालियान खाप के पांच गांव के पांच किसानों को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार दिया गया। देर रात चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन खत्म हुआ है, एमएसपी की लड़ाई अभी जारी रहेगी।
प्राथमिक स्कूल के पास खाप और आसपास के गांव के लोग सुबह हवन में शामिल होने पहुंचे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी सुबह हवन में शामिल हुए। देर रात भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी काफिले के साथ यहां पहुंचे। सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन का केक काटा गया। किसानों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
2 of 5
पांच किसानों को मिला चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार
- फोटो : amar ujala
इस दौरान हड़ौली धर्मवीर प्रधान, सदरुद्दीन नगर बाबूराम पंडित, अलावलपुर माजरा अमरपाल सिंह, खेड़ी सूंडियान विनोद कुमार और सावटू के अजब सिंह प्रधान को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार दिया गया।
3 of 5
सिसौली पहुंचे टिकैत।
- फोटो : amar ujala
किसान अन्नदाता और जवानदाता : नरेश टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कि किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। सरकार ने जिन मुद्दों पर हामी भरी है, वह पूरे करने होंगे। किसान पीछे हटने वाले नहीं है। किसान अन्नदाता और जवानदाता दोनों हैं।
4 of 5
टिकैत का काफिला।
- फोटो : amar ujala
नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई जारी रहेगी। आंदोलन में शहीद हुए किसानों की बदौलत ही यह कामयाबी मिली है।
5 of 5
टिकैत का काफिला।
- फोटो : amar ujala
तिरंगा लहराकर युवाओं ने भरा जोश
फतेह मार्च में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और अन्य वाहन शामिल रहे। युवाओं ने तिरंगा लहराकर जोश भरने का कार्य किया।