फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंत्री संजीव बालियान का विरोध, फिर भाजपा-रालोद समर्थक भिड़े, कई घायल, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Feb 2021 07:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Many peoples injured between fight in BJP workers and farmers and see photos
मारपीट में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में रस्म तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का विरोध करने पर भाजपा और रालोद समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। संघर्ष में रालोद के तीन समर्थकों को चोटें आई हैं। इस घटना के बाद रालोद के जिले के नेताओं ने गांव की चौपाल पर एकत्र होकर हमले की निंदा की। वहीं बाद में उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाने पर डेरा डाल दिया।

Muzaffarnagar News: Many peoples injured between fight in BJP workers and farmers and see photos
मारपीट में घायल - फोटो : अमर उजाला

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की इस घोषणा के बाद कि भाजपा नेताओं को शादी और तेरहवीं की चिट्ठी नहीं देनी है, गांवों में पहुंचने पर भाजपा नेताओं के विरोध होने शुरू हो गए हैं और विपक्षी राजनीतिक दल इसका लाभ भी उठा रहे हैं। गांव सोरम में सोमवार को राजवीर सिंह की तेरहवीं थी। तेरहवीं में शोक व्यक्त करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी पहुंचे थे। वह पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी के यहां कुछ देर मिलने के बाद रस्म तेरहवीं में शामिल हुए। आरोप है कि जिस समय रस्म तेरहवीं हो रही थी तो रालोद समर्थकों ने बाहर सड़क पर भाजपा और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यहां मौजूद भाजपा और मंत्री समर्थकों ने इसका विरोध किया। इसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद शाहपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को तितर बितर कर दिया। घटना में रालोद समर्थक योगेश, सीटू और पिंकार घायल हो गए। अनिल और प्रदीप ने भी अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया। इस घटना के बाद मंत्री डॉ. बालियान भी चले गए।

Muzaffarnagar News: Many peoples injured between fight in BJP workers and farmers and see photos
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर रालोद के कार्यकर्ता और नेता एवं ग्रामीण एकत्र हो गए। पूर्व राज्य मंत्री रालोद नेता योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, ब्लाक प्रमुख अनुज चौधरी मौके पर पहुंच गए। चौपाल पर हुई पंचायत में आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देने का निर्णय लिया गया। सोरम से ग्रामीण और रालोद नेता केंद्रीय राज्य मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को शाहपुर थाने पर पहुंच गए। देर शाम तक वो थाने पर डेरा डाले हुए थे। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि हम लोग केंद्रीय राज्य मंत्री के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Many peoples injured between fight in BJP workers and farmers and see photos
पंचायत के दौरान भिड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

मंत्री समर्थकों ने की मारपीट
रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी का आरोप है कि गांव के कुछ लोग राज्य मंत्री का विरोध कर रहे थे। मंत्री समर्थकों और उनके साथ चलने वाले युवकों ने उनकी पिटाई की। घटना के लिए राज्यमंत्री जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Many peoples injured between fight in BJP workers and farmers and see photos
पंचायत में भिड़े किसान और भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
रालोद का प्री प्लान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि गत दिवस भैंसवाल में सपा नेता के परिवार वालों ने विरोध किया था। सोरम का विरोध रालोद का प्री प्लान था। यही कारण है कि दस मिनट बाद ही पूर्व मंत्री योगराज सिंह गांव में पहुंच गए। सभी रालोद नेता कुछ ही देर एकत्र भी हो गए। ये लोग जान बूझकर जिले में तनाव पैदा करना चाहते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed