फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह

Wed, 08 Jun 2022 06:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jun 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Accident Update: six people has died in truck accident on highway see photos
हादसों में छह लोगों की मौत। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में बुधवार को हादसों का कहर बरपा। अलग-अलग हादसों में आठ माह की गर्भवती सहित छह लोगों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं जिसने भी यह खौफनाक मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। उधर, मृतकों के गांवों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।   



हादसों में गई छह जान
मुजफ्फरनगर जनपद में पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में एक हादसे में पांच और दूसरे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि पीछे से आ रही बस ने बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार हाईवे पर गिर गए। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। मरने वालों में दंपत्ति के अलावा तीन दोस्त हैं।

Muzaffarnagar Accident Update: six people has died in truck accident on highway see photos
सड़क हादसा, यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक और बस की तलाश कर रही है। पुलिसा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Muzaffarnagar Accident Update: six people has died in truck accident on highway see photos
सड़क हादसा, यूपी पुलिस, मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : amar ujala
हादसों में इनकी हुई मौत
शामली की ऊन क्षेत्र की गोगर मिल के कर्मचारी तितावी निवासी विनीत (30) अपनी गर्भवती पत्नी मीनू (26) के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। इनके अलावा नंगला नूनाखेड़ा गांव निवासी एमआर नितिन कश्यप (23) पुत्र सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के लिए चला था, उसकी बाइक पर प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए निकले गांव के ही विक्की कश्यप (22) पुत्र कंवरपाल और सचिन कश्यप (22) पुत्र ओमपाल भी सवार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Accident Update: six people has died in truck accident on highway see photos
सड़क हादसा, यूपी पुलिस, यूपी में सड़क हादसे - फोटो : amar ujala

बताया गया कि दोनों बाइक आगे-पीछे चल रही थी। मुरादपुरा के पास पीछे से रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों बाइक आपस में टकरा गई और हाईवे पर अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने हाईवे पर गिरे बाइक सवारों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Accident Update: six people has died in truck accident on highway see photos
सड़क हादसा, यूपी पुलिस, यूपी में सड़क हादसे - फोटो : amar ujala

वहीं हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर में चालक भी ट्रक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोग पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दंपत्ति के अलावा विक्की और नितिन को मृत घोषित कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed