उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में शुक्रवार को एक खौफनाक वारदात हो गई। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हजूरनगर में खेत पर पानी चलाने गए पूर्व प्रधान के भतीजे खुशनूद (32 वर्ष) की बदमाशों ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
खौफनाक वारदात: पूर्व प्रधान के भतीजे की गर्दन काटकर हत्या, लहूलुहान हालत में पड़ी मिली लाश, तस्वीरें
वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना के खुलासे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
मृतक खुशनूद गांव हजूरनगर के पूर्व प्रधान इमरान का भतीजा था और गुरुवार शाम खेत पर पानी चलाने गया था। देर रात तक भी घर न लौटने पर परिजनों ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे खेत पहुंचकर उसकी तलाश की, वह नहीं मिला तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आसपास के खेतों में तलाश शुरू की, इस दौरान करीब 300 मीटर दूर मुबारिक के खेत में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला।
सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों से वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर शांत किया।
इसके बाद सीओ ने डॉग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाकर सुराग संकलित किए गए। पिता मेहरबान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/