उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 24 घंटे में चार मुठभेड़ में 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें शहर कोतवाली पुलिस ने नशे के चार सौदागर, छपार पुलिस ने तीन लुटेरे व मीरापुर पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि, तितावी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा। इनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी भी हुआ है।
2 of 7
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी की शाम शामली निवासी रजत शर्मा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 65 हजार की नकदी से भरा बैग लूट लिया था।
3 of 7
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार सुबह थानाध्यक्ष छपार इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने टीम के साथ देवबंद रोड स्थित इंटर कॉलेज के पास से बाइक सवार तीन युवकों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपियों में देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी कंवल सैनी व संदीप सैनी और मिश्रा कॉलोनी देवबंद निवासी शिवम शामिल हैं। उनके पास से रजत शर्मा से लूटे गए रुपयों में से 48 हजार की नगदी, बाइक, दो तमंचे-कारतूस और रजत की वोटर आईडी व डीएल बरामद किया गया है।
4 of 7
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात काली नदी पुल के पास हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से करीब पांच लाख रुपये कीमत की तीन सौ ग्राम स्मैक व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में बरेली के थाना फतेहगंज के मोहल्ला अंसारी निवासी मोफीक व मेहरबान, शाहपुर क्षेत्र के गांव सीमली निवासी तेजेंद्र और मोहल्ला किदवईनगर निवासी अब्बास शामिल हैं। हंडिया मोहल्ला निवासी शादाब व असलम बेग फरार हो गए, जो ड्रग्स सप्लायर हैं।
5 of 7
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कुतुबपुर झाल से डिगडेहरा मार्ग पर रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में मीरापुर पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि बदमाश गहराबाग निवासी रियासत है, जिसके पास से जेवर, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। फरार साथी की पहचान गांव ककरौली निवासी फिरोज के रूप में हुई। रियासत के खिलाफ विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं और वह कोतवाली का टॉप-टेन अपराधी है। हाल ही में रियासत ने साथियों के साथ गांव शिवपुरी निवासी श्रीभगवान शर्मा के घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी की थी।