{"_id":"6adfb06dee158577620dcd5a","slug":"1418-kg-of-a-silver-like-metal-seized-from-a-car-in-nepal-four-family-members-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-187910-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में कार से 14.18 किलो चांदी जैसी धातु बरामद, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में कार से 14.18 किलो चांदी जैसी धातु बरामद, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के मकवानपुर जिले में भारत से काठमांडू जा रही एक कार से 14 किलो 180 ग्राम चांदी जैसी धातु बरामद की गई है। मामले में बिहार निवासी एक परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। धातु को कार के चारों दरवाजों में गुप्त परतें बनाकर छिपाया गया था।
डीएसपी प्रमोद कुमार साह ने सोमवार सुबह प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार शाम हेटौंडा उपमहानगरपालिका-15 स्थित रातोमाटे चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान दरवाजों के भीतर छिपाकर रखी गई धातु बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में चालक रमेश कुमार सोनार (50), उनकी पत्नी चंदा देवी सोनार (42), 17 वर्षीय बेटा और करीब 20 वर्षीय भतीजी नंदनी कुमारी शामिल हैं। सभी बिहार के निवासी हैं। पुलिस ने चारों को पूछताछ के लिए जिला पुलिस कार्यालय, मकवानपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बरामद धातु की वास्तविक पहचान, उसके स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।