{"_id":"6adfb04d3acb0712930f39b9","slug":"swindled-50000-rupees-by-sending-a-fake-message-palwal-news-c-24-1-pal1008-129557-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फर्जी मैसेज भेजकर ठगे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फर्जी मैसेज भेजकर ठगे 50 हजार रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के गांव सिहौल निवासी एक किसान से खाते में गलती से तीन लाख रुपये आने का फर्जी मैसेज भेजकर 50 हजार रुपये की ठगी की गई। प्रदीप ने बताया कि 12 अगस्त को वह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि गलती से उसके खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। आरोपी ने रुपये की जरूरत बताते हुए तत्काल एक हजार रुपये भेजने का दबाव बनाया।
प्रदीप के अनुसार, उसने कॉल करने वाले की बातों में आकर एक हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग तरीकों से धीरे-धीरे उसके खाते से करीब 50 हजार रुपये निकाल लिए। घर पहुंचने पर जब उसने परिवार के सदस्यों को फोन दिखाया तो पता चला कि तीन लाख रुपये आने का मैसेज फर्जी था और उसके खाते में वास्तव में कोई रकम नहीं आई थी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है।