{"_id":"6adfaed3d025efd8b90a52c1","slug":"fire-breaks-out-at-a-polythene-factory-in-sector-21-three-fire-tenders-bring-it-under-control-within-25-minutes-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159224-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेक्टर-21 की पॉलिथीन फैक्टरी में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने 25 मिनट में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेक्टर-21 की पॉलिथीन फैक्टरी में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने 25 मिनट में पाया काबू
विज्ञापन
शहर के औद्योगिक सेक्टर में पॉलिथीन फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
भिवानी। शहर के सेक्टर-21 स्थित प्लॉट नंबर-29 में सोमवार सुबह पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी की एक मशीन जल गई, जबकि लाखों रुपये का कच्चा माल और अन्य मशीनें बच गईं।
हरियाणा आपातकालीन सेवाएं एवं दमकल विभाग के जिला दमकल अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:06 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दो अन्य गाड़ियां भी बुलानी पड़ीं। संभावित कारण मशीन में बिजली की खराबी या अधिक गर्मी होना माना जा रहा है।
आग लगने की घटना से आसपास के उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों के साथ आसपास के उद्योगों के श्रमिकों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से नुकसान सीमित रहा। जिला दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है।
विज्ञापन
फैक्टरी के अंदर रखा था कच्चा माल, सतर्कता से टला बड़ा हादसा
फैक्टरी में प्लास्टिक उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाला लाखों रुपये का कच्चा माल रखा था। यह सामग्री ज्वलनशील होने के कारण आग की चपेट में आने पर बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों और श्रमिकों ने समय रहते मशीन में लगी आग को कच्चे माल तक फैलने से रोक दिया। इससे कच्चा माल और अन्य मशीनें जलने से बच गईं।