{"_id":"6adfaf221a57a18f6c05e607","slug":"srinagar-baramulla-police-found-two-minor-girls-srinagar-news-c-264-1-udh1007-117625-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: तीन घंटे के अंदर दो लापता किशोरियों को सकुशल बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: तीन घंटे के अंदर दो लापता किशोरियों को सकुशल बरामद किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। बारामुला पुलिस ने लापता होने की सूचना मिलने के तीन घंटे के भीतर उधमपुर से दो किशोरियों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। इनमें हूम, टंगमर्ग की 15 वर्षीय निवासी और प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से आई उसकी 15 वर्षीय मेहमान शामिल हैं।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों 25 अक्तूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे घर से निकली थीं और वापस नहीं आईं जिससे परिजन चिंतित हो गए। सूचना मिलते ही तंगमर्ग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और यह पता चलने पर कि दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश जाने के इरादे से एक टेंपो में सवार हुई हैं, उधमपुर पुलिस को अलर्ट किया गया। त्वरित अंतर-जिला समन्वय और संयुक्त प्रयासों से वाहन को उधमपुर में रोका गया और थाना टंगमर्ग की पुलिस टीम ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।