फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: खौफनाक तरीके से सलमान की हत्या, पंचायत में चार लाख रुपये लगाई जान की कीमत

Wed, 06 Jan 2021 08:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Jan 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
A panchayat was held in connection with the murder of young man and then the funeral was held in a village of Muzaffarnagar
मृतक युवक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के गांव मंदवाड़ा में मजदूरी के महज तीन सौ रुपये मांगने पर राजमिस्त्री ने युवक सलमान (30) के पेट में कैंची घोंप दी। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

A panchayat was held in connection with the murder of young man and then the funeral was held in a village of Muzaffarnagar
मृतक युवक के घर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं श्रमिक सलमान की हत्या के मामले में मंगलवार देर रात गांव में पंचायत कर रसूखदारों ने मजदूर की जान की कीमत चार लाख रुपये आंकी। पंचायत ने पीड़ित परिवार को आरोपी से चार लाख रुपये दिलवाने और उसे छह माह के लिए गांव से निकालने का फैसला सुनाया, जिसे पीड़ित पक्ष ने नकार दिया।

A panchayat was held in connection with the murder of young man and then the funeral was held in a village of Muzaffarnagar
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

गांव मंदवाड़ा में मजदूरी के महज तीन सौ रुपयों के लिए सलमान की हत्या किए जाने के बाद हत्यारोपी के पक्ष में देर रात पंचायत की गई। इस पंचायत में हत्यारोपी शोएब द्वारा सलमान के पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपये दिलाए जाने और आरोपी को छह माह के लिए गांव से निकालने का फैसला लिया गया। हालांकि पंचायत में पीड़ित पक्ष से कोई भी उपस्थित नहीं होने के कारण बाद में सलमान के पिता सईद को इसकी जानकारी देते हुए, उस पर फैसले का दबाव बनाया गया। इस पर पीड़ित परिजनों ने इस फैसले को मानने से इंकार कर दिया और आरोपी के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दे दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुढ़ाना इंस्पेक्टर एमएस गिल ने पंचायत की जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A panchayat was held in connection with the murder of young man and then the funeral was held in a village of Muzaffarnagar
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पूरे गांव में पीड़ित पक्ष का है इकलौता घर
गांव मंदवाड़ा में सलमान अल्वी फकीर बिरादरी से संबंध रखता है, जिनका पूरे गांव में इकलौता घर है। वहीं, हत्यारोपी शोएब पक्ष की बिरादरी की गांव में बहुतायत है, जिसके चलते पीड़ित पक्ष को फैसले के नाम पर दबाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
A panchayat was held in connection with the murder of young man and then the funeral was held in a village of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा निवासी सलमान (30) गांव के ही शोएब राजमिस्त्री के पास मजदूरी करता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे सलमान के भाई मुरसलीन की नाई की दुकान में दोनों साथ बैठकर काम का हिसाब कर रहे थे। इस दौरान शोएब ने सलमान की पांच दिन की मजदूरी बकाया बताई, जबकि सलमान छह दिन की मजदूरी बता रहा था। एक दिन की मजदूरी के तीन सौ रुपयों के लिए दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि शोएब ने मुरसलीन की दुकान से कैंची उठाकर सलमान के पेट में घोंप दी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन तत्काल घायल सलमान को कस्बे के नर्सिंग होम में ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सलमान के पिता सईद की तहरीर पर आरोपी राजमिस्त्री शोएब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।

इन्होंने कहा...
सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मंदवाड़ा में मजदूरी के तीन सौ रुपये के विवाद में युवक को पेट में कैंची घोंप दी गई थी। घायल युवक की मेरठ ले जाए जाते समय मौत हो गई। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed