फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहेज हत्या: गड्ढे से अधजला शव निकालने के लिए पांच घंटे चला ऑपरेशन, खौफनाक था मंजर

Wed, 06 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
woman body burnt after murder in mainpuri
गड्ढे में जलता हुआ मिला था महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के कस्बा बरनाहल में मंगलवार को महिला की हत्या कर शव को जलाने की घटना ने सबको दहला दिया। बोरवेल के गड्ढे में जलते हुए शव को निकालने के लिए पुलिस और दमकल टीम को पांच घंटे मशक्कत करनी पड़ी। दमकलकर्मियों ने पहले आग को बुझाया। इसके बाद अधजला शव बाहर निकाला जा सका। शव की हालत देखकर वहां मौजूद ग्रामीण सहम गए। अगली स्लाइड्स में पढ़िए पूरा घटनाक्रम...

woman body burnt after murder in mainpuri
महिला पप्पी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी पच्चीलाल ने 22 वर्षीय पुत्री पप्पी की शादी 17 जून 2020 को थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान निवासी अमित कुमार से की थी। मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है। इस पर मायके पक्ष के लोग मोहल्ला जाटवान पहुंचे। तब तक सभी ससुरालवाले घर में ताला डालकर भाग चुके थे। बेटी की तलाश की तो कुछ देर बाद खेत में बोरवेल के गड्ढे से धुआं निकलता देख परिजन वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। 
woman body burnt after murder in mainpuri
गड्ढे में पानी भरते लोग - फोटो : अमर उजाला
गड्डे में पप्पी का शव जल रहा था। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बोरवेल का गड्ढा होने के साथ ही कई फीट गहरा था। उसमें धुआं भी उठ रहा था। इस कारण अंदर कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में दमकल कर्मियों ने विवाहिता के शव को बाहर निकाले जाने के लिए पहले पानी डालकर आग को बुझाया। इसके बाद गड्ढे को पानी से काफी भर दिया गया। इससे जला हुआ शव ऊपर आ गया। करीब पांच घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
woman body burnt after murder in mainpuri
इसी गड्ढे में मिला अधजला शव - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता पच्चीलाल ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालवाले अतिरक्त दहेज में सोने की चेन, अंगूठी की मांग करते हुए पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार रात बेटी की हत्या करने के बाद शव को पुराने बोरवेल के गड्ढे में फेंक दिया। गड्ढे में शव के ऊपर लकड़ी डालकर आग लगा दी गई। 
विज्ञापन
woman body burnt after murder in mainpuri
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता ने महिला के पति अमित कुमार, ससुर कुंवर पाल, सास मंजू देवी और देवर सुमित के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed