{"_id":"68ee7d5f42883ade5a09235b","slug":"woman-had-shot-herself-to-trap-her-husband-two-others-including-her-husband-arrested-2025-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक पत्नी..दो पति: महिला पहले शोहर को भेजना चाहती थी जेल, दूसरा पति चाहता था बीवी से मुक्ति; गोली चली और फंस गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पत्नी..दो पति: महिला पहले शोहर को भेजना चाहती थी जेल, दूसरा पति चाहता था बीवी से मुक्ति; गोली चली और फंस गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:27 PM IST
सार
तीन साल पहले वीरपुर वरियार निवासी हबीब के साथ नसरीन की शादी हुई थी। हबीब से तलाक होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले उसने वीरपुर वरियर उर्फ खरग निवासी अफजाल से निकाह कर लिया था।
विज्ञापन
1 of 5
नसरीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के मुरादाबाद स्थित मूंढापांडे थाना क्षेत्र में नसरीन ने अपने पहले पति हबीब को फंसाने के लिए खुद को गोली मरवाई थी। इस साजिश में महिला, उसका पति अफजाल और तीन अन्य आरोपी शामिल थे। पुलिस अफजाल और उसके साथी इसरार को गिरफ्तार कर मंगलवार को गोलीकांड का खुलासा किया। आरोपी महिला का जिला अस्पताल में पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।
2 of 5
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी
- फोटो : संवाद
महिला की पीठ में लगे थे गोली के छर्रे
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे के वीरपुर वरियार उर्फ खरग निवासी नसरीन अपने पति अफजाल के साथ रामपुर के पंजाब नगर से दवा लेने जा रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और महिला को गोली मार दी। महिला की पीठ में छर्रे लगे थे। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति हबीब और उसके साथियों ने गोली मारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की।
3 of 5
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी
- फोटो : संवाद
हबीब के बाद नसरीन ने किया अफजाल से निकाह
तीन साल पहले वीरपुर वरियार निवासी हबीब के साथ नसरीन की शादी हुई थी। हबीब से तलाक होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले उसने वीरपुर वरियर उर्फ खरग निवासी अफजाल से निकाह कर लिया था। इसके बाद से नसरीन तीन मुकदमे हबीब पर दर्ज करा चुकी थी लेकिन वह जेल नहीं जा पा रहा था। जांच में महिला के आरोप झूठे निकल रहे थे। इस बार महिला ने खुद को गोली मरवाकर पूर्व पति को जेल की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी
- फोटो : संवाद
महिला की प्लानिंग के पीछे अफजाल ने बना ली थी अपनी अलग प्लानिंग
महिला की इस साजिश में उसका पति अफजाल, अफजाल का मौसेरा भाई नफीस, नफीस का दोस्त लल्ला, इसरार को भी शामिल कर लिया। योजना के मुताबिक, पति पत्नी बाइक से रामपुर जाने के लिए घर से निकले। रास्ते में मुंडिया मलूकपुर के जंगल में बाकी चारों आरोपी मिल गए और उन्होंने महिला को गोली मार दी। गोली के छर्रे महिला के पीठ में लगे। इसके बाद आरोपी भाग गए और अफजाल ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने मंगलवार शाम अफजाल और इसरार को कोर्ट में पेश जेल भेज दिया है बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने के आरोपी
- फोटो : संवाद
अफजाल महिला को ठिकाने लगाना चाहता था
अफजाल और इसरार से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि महिला ने अपने पहले पति को जेल भेजवाने की साजिश रची थी जबकि अफजाल नसरीन को भी ठिकाने लगाना चाहता था। अफजाल पहले से शादीशुदा है। उसकी एक और पत्नी है। नसरीन दिन रात हबीब को जेल भेजवाने की साजिश रचती थी। वह तीन मुकदमे पहले ही दर्ज करा चुकी थी। अफजाल भी नसरीन से छुटकारा चाहता था। इसलिए उसने बाकी आरोपियों को अलग से साजिश में शामिल कर लिया। उन्हें बताया कि गोली महिला के पैर में नहीं सिर या पीठ में मारना ताकी उसकी मौके पर ही मौत हो जाए। हमलावरों ने उसे गोली मारी लेकिन वह बच गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।