मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ 12 साल बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि प्रेमी अब तक शादी का झांसा देकर उसे बरगलाता रहा। महिला का दावा है कि प्रेमी से जन्मा उसका बेटा भी 11 साल का हो चुका है। बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। मझोला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मझोला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 साल पहले मुरादाबाद में ममेरी बहन की शादी समारोह के दौरान अमरोहा जिले के शीलगढ़ निवासी अशोक सैनी से उसकी मुलाकात हुई थी। उस समय वह 16 साल की थी।
न्याय की आस: महिला ने 12 साल बाद प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, अब आरोपी का बेटा भी 11 का हो चुका
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 09 Sep 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन