फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मुरादाबाद में नशे की तस्करी... और होती रहीं हत्याएं, दस सराय इलाका बन रहा गढ़, पुलिस नेटवर्क खंगाल रही

Tue, 09 Sep 2025 06:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

मुरादाबाद में नशे की तस्करी जोरों पर हैं। दस सराय क्षेत्र में नशे और वर्चस्व की लड़ाई में पिछले वर्षों में कई हत्याएं हो चुकी हैं। सनी दिवाकर गिरोह ने पहले रंगदारी और मारपीट की और अब हिंदू समाज पार्टी जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
UP: Drug smuggling in Moradabad, murders keep happening, Das Sarai area is becoming stronghold
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

कटघर के दस सराय क्षेत्र में नशे के धंधेबाजों की जड़े गहरी हैं। जिसे लेकर इस क्षेत्र में कई हत्याएं हो चुकी हैं। फायरिंग और मारपीट की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। रंजिश और अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हैं हत्याएं करना और कराने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।



दस सराय पुलिस चौकी के पास ही 2011 में पार्षद राजेश सैनी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने बाहर से घर लौट रहे थे। इसी हत्याकांड में उनके चचेरे भाई संजय सैनी और ध्यान सिंह सैनी का नाम सामने आया था। इस घटना से करीब एक साल बाद 2012 में संजय सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

UP: Drug smuggling in Moradabad, murders keep happening, Das Sarai area is becoming stronghold
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस हत्याकांड में पार्षद राजेश सैनी के दो भाई यशपाल सैनी और सुभाष सैनी के नाम सामने आए थे। उस वक्त सुभाष सैनी और यशपाल सैनी शिवसेना पार्टी से पार्षद थे। उस वक्त पुलिस की ओर से दावा किया गया कि यशपाल सैनी और सुभाष सैनी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए संजय सैनी की हत्या की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण दोनों भाई जेल से बाहर आ गए थे।

UP: Drug smuggling in Moradabad, murders keep happening, Das Sarai area is becoming stronghold
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

10 अप्रैल 2014 में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष ध्यान सिंह सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में यशपाल सैनी और सुभाष सैनी को गिरफ्तार जेल भेजा गया था। 2019 में कोर्ट ने दोनों भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी लेकिन हाईकोर्ट से दोनों भाइयों को जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Drug smuggling in Moradabad, murders keep happening, Das Sarai area is becoming stronghold
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद दोनों भाई जेल से बाहर आ गए थे। करीब एक साल पहले सुभाष सैनी की मृत्यु हो गई थी। दस सराय पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले सनी दिवाकर ने इस क्षेत्र से बाहर निकलकर मझोला क्षेत्र में भी घटनाएं की हैं। 2021 में सपा नेता दीपक मंत्री की हत्या में भी सनी दिवाकर का नाम सामने आया था।

मुरादाबाद: हिस्ट्रीशीटर को मारी थीं तीन गोलियां, एक ने भेजा चीरा, दूसरी सीने में लग कमर की हड्डी में फंसी

विज्ञापन
UP: Drug smuggling in Moradabad, murders keep happening, Das Sarai area is becoming stronghold
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सनी दिवाकर और उसकी गैंग ने 20 अगस्त को कमल चौहान के तहेरे भाई देवेश से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके अलावा इस गिरोह से यशपाल सैनी के छोटे भाई को घेर कर पीटा और उसके रुपये छीन लिए थे। रविवार की शाम गिरोह ने कमल चौहान को घेर लिया और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed